{"_id":"5a7212e34f1c1b1d368b7c6b","slug":"171517425379-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन कराएगा 150 जोड़ों का सामूहिक विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन कराएगा 150 जोड़ों का सामूहिक विवाह
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन कराएगा 150 जोड़ों का सामूहिक विवाह
फैजाबाद। प्रशासन 150 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराएगा। इसमें प्रभारी मंत्री, सांसद, सभी विधायक, महापौर सहित अन्य गणमान्य, वीवीआईपी और वरिष्ठ अफसर शामिल होंगे। आयोजन को भव्य रूप से किए जाने के लिए डीएम डॉ. अनिल कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक की। कहा कि 9 फरवरी को अयोध्या नगर निगम के लेडीज क्लब में 12 से दो बजे के मध्य सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले जोड़ो को उनके रीति रिवाज के माध्यम से एक-दूसरे को बंधन में बांधकर जिला प्रशासन विवाह प्रमाण-पत्र देगा। हर जोड़े को उसके निवास से जिला प्रशासन द्वारा फूलों से सजे वाहन से लाया जाएगा, विवाह के बाद उसी से उनके आवास तक भेजा जाएगा। डीएम ने बताया कि जनपद के 150 जोड़ो को सामूहिक विवाह के लिए चिह्नित कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य परिवार के लोग जो सामूहिक विवाह में अपने पुत्र या पुत्री का विवाह कराना चाहते है वह संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, बीडीओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी से संपर्क कर 4 फरवरी तक अपना पंजीयन करा सकते है।