{"_id":"5a2438ca4f1c1b3c3d8bb54e","slug":"171512323274-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलला के तिरपाल की कसी गईं डोरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलला के तिरपाल की कसी गईं डोरियां
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि के अधिग्रहीत परिसर में रविवार को पुराविदों ने उत्खनित क्षेत्र का जायजा लिया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नियुक्त पर्यवेक्षकों जस्टिस अमरजीत त्रिपाठी व जस्टिस इरफान के साथ पक्षकारों की मौजूदगी में हुए निरीक्षण के दौरान मेक शिफ्ट स्ट्रक्चर में विराजमान रामलला के तिरपाल के साथ उत्खनित क्षेत्र में लगे तिरपाल क ो भी व्यवस्थित कराया गया। इस मौके पर तिरपाल की डोरियों को कसवाने का काम हुआ।
क्षेत्र में घास-फूस साफ कराया गया। अधिग्रहीत क्षेत्र में स्थित मानस भवन के कमरा नंबर 6 व टिन शेड में सुरक्षित रखे गए पुरातात्विक महत्व के सामानों की जांच की गई व उन पर रासायनिक लेप भी लगाए गए। निरीक्षण में मंडलायुक्त मनोज कुमार मिश्र, इकबाल अंसारी, स्वामी हरिदयाल मिश्र, बादशाह खान मौजूद रहे।