फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   मतगणना स्थल पर जबरदस्ती घुसे सपाई, मचा हंगामा

मतगणना स्थल पर जबरदस्ती घुसे सपाई, मचा हंगामा

Fri, 01 Dec 2017 11:02 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
मतगणना स्थल पर जबरदस्ती घुसे सपाई, मचा हंगामा
फैजाबाद। अयोध्या नगर निगम की मतगणना के छठे चरण में अचानक सपा के पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन, एमएलसी लीलावती कुशवाहा समेत दर्जनभर समर्थक गणना स्थल राजकीय इंटर कॉलेज में घुस गए। ये सभी रिटर्निंग अफसर की टेबल तक पहुंच गए और गड़बड़ी का आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन


जबकि भाजपा के गणना एजेंटों ने आचार संहिता तोड़ नेताओं के अंदर घुसने पर हंगामा शुरू कर दिया। प्रशासन से रिपोर्ट दर्ज कर इन सभी को गिरफ्तार करने की मांग की। करीब पांच मिनट की तकरार के बाद फोर्स ने सभी सपाइयों को जबरन मतगणना स्थल से बाहर निकाला।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे छठे चरण का चुनाव परिणाम आने पर मतगणना में एक मत की त्रुटि के चलते परिणाम की घोषणा कुछ देर रोक दी गई। इसको लेकर सपा प्रत्याशी व समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। मतगणना रुकने की सूचना पर पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायन पांडेय व एमएलसी लीलावती कुशवाहा अपने समर्थकों के साथ मतगणना स्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन पर मतगणना में धांधली का आरोप लगाया। सपा प्रत्याशी गुलशन बिंदू ने कहा कि, भाजपा सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन भाजपा उम्मीदवार को जिताने का षड्यंत्र कर रहा है। गणना स्थल में घुसे पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने कहा कि, चुनाव में सपा प्रत्याशी गुलशन बिंदू करीब पांच हजार मतों से जीत रही हैं।

ये देख जिला प्रशासन प्रदेश सरकार के इशारे पर उन्हें हराने का प्रयास कर रहा है। वहीं, एमएलसी ने कहा कि सरकार गुंडागर्दी से सपा प्रत्याशी को हराने का प्रयास कर रही है। इस दौरान वहां मौजूद भाजपा नेताओं ने सपाइयों के अंदर आने पर साल उठाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

इसके बाद जिलाधिकारी ने उन्हें आचार संहिता का हवाला देते हुए वहां से जाने को कहा। सपा नेताओं के नहीं मानने पर पुलिस बल ने उन्हें जबरन बाहर कर दिया गया।

एक वोट का अंतर ठीक करने को रोकी थी गणना : डीएम
डीएम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि, चुनाव आयोग ने पांच राउंड की रिपोर्ट में आई एक वोट की त्रुटि ठीक कराने को कहा था। इसके मिलान के लिए सभी दलों के एजेंटों को विश्वास में लेकर गणना कुछ देर रोकनी पड़ी।

इस बीच सपा नेताओं का फोन आया कि लाइट बंद कर गड़बड़ी हो रही है, हमने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। इसके बाद पता नहीं कैसे सपा के कुछ लोग मतगणना स्थल में घुस आए।

ये आचार संहिता का उल्लंघन है। कोई भी जनप्रतिनिधि या सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति को अंदर आने की सख्त मनाही है। सपा नेताओं का आरोप निराधार है। सपा प्रत्याशी के मतगणना एजेंट के पास भी वार्ड वार आंकडे़ हैं, वह मिलान कर देख सकते हैं कि कही कोई गड़बड़ी नहीं है।

दर्ज होगा आचार संहिता का केस : एसएसपी
सपा नेताओं को हंगामा करते देख एसएसपी सुभाष सिंह बघेल ने सपा एमएलसी लीलावती कुशवाहा से कहा कि, आप जनप्रतिनिधि हो और आचार संहिता के अनुसार मतगणना स्थल पर आपकी उपस्थिति गलत है, आप यहां से चली जाएं वरना हमें आपके खिलाफ केस दर्ज करना पड़ेगा।


एमएलसी के नहीं मानने पर पुलिस बल ने उन्हें बलपूर्वक मतगणना स्थल से बाहर कर दिया। एसएसपी ने बताया कि, मतगणना केंद्र के गेट पर पुलिस फोर्स तैनात थी। पुलिसकर्मियों से सपाई ये कहकर भीतर घुस आए कि डीएम साहब ने बात करने के लिए भीतर बुलाया है। एसएसपी ने कहा कि, मामले की जांच कर सपा नेताओं पर आचार संहिता के उल्लंघन में केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed