{"_id":"59da57094f1c1b0d698b4a9c","slug":"171507481353-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद निकला तो अपने चांद का दीदार कर तोड़ा व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांद निकला तो अपने चांद का दीदार कर तोड़ा व्रत
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। रात मेें करीब सवा आठ बजे चांद निकलने के बाद अपने चांद का दीदार कर सुहागिन महिलाओं ने व्रत का पारण किया।
रविवार को करवा चौथ पर सुबह से ही महिलाओं ने निराजल व्रत रखा। शाम को चंद्र देवता के दर्शन होने के बाद पूजन-अर्चन कर पति की लंबी उम्र की कामना की।
इस दौरान पति भी पीछे नहीं रहे, उन्होंने भी जीवन संगनी को उपहार देकर पानी व मिष्ठान ग्रहण कराकर व्रत का पारण कराया।
रविवार को शहर समेत ग्रामीण इलाकों में करवाचौथ का त्योहार परंपरानुसार धूमधाम से मनाया गया। सुहागिनों ने दिनभर बिना अन्न व जल के व्रत रहकर पतियों की लंबी उम्र व परिवार की सुख समृद्धि के लिए कामना की।
रात करीब 8 बजे चांद निकलते ही महिलाओं ने चावल के आटे का चांद बनाकर उनकी पूजा की व अपने पति की आरती कर अपना व्रत तोड़ा।
इस दौरान विशेषकर नवविवाहिताओं में व्रत व पूजन को लेकर विशेष उत्साह दिखा। उन्होंने सोलह श्रंगार कर पर्व में भागेदारी निभाई।