{"_id":"599dc6d94f1c1b26658b45c9","slug":"171503512281-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 6 महिलाओं की कटी चोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 6 महिलाओं की कटी चोटी
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवई में पांच तो खंडासा में एक मामला
मवई (फैजाबाद)। मवई क्षेत्र में बुधवार को इलाके के विभिन्न गांवों में पांच महिलाओं ने अपने सिर के बाल रहस्यमय ढंग से कटने का दावा किया है। पीड़ित महिलाओं के परिजनों ने बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
जानकारी के मुताबिक मवई थाना क्षेत्र के तालगांव में मंगलवार रात करीब नौ बजे शिव बरन कोरी की 25 वर्षीय बहू रामलली अपने घर की छत पर लेटी हुई थी। शिवबरन कोरी ने बताया कि जब घर की अन्य महिलाएं भी लेटने के लिए छत पर पहुंचीं तो देखा कि बहू के कुछ बाल कटे थे और वह बेहोशी की हालत में थी।
दूसरी घटना मंगलवार की रात लगभग ग्यारह बजे मवई के सुनबा गांव के सुखदेव की 2 वर्षीय पत्नी रेनू के साथ हुई। बताते हैं कि रेनू घर के भीतर वाले छप्पर के नीचे सोई थी, रात ग्यारह बजे के आसपास आंख खुली तो उसके बदन में सनसनाहट थी, टार्च से देखा तो उसके बाल कटे थे।
विज्ञापन
तीसरी घटना बुधवार सुबह करीब आठ बजे मवई गांव में घटी जहां मो. नईम राइन की 17 वर्षीय पुत्री निशा बानो के कुछ बाल उस वक्त अचानक कट कर उसके सामने गिरे जब वह भोजन पकाने के लिए चावल साफ कर रही थी। बाल काटने के बाद बालिका बेहोश हो गई, बच्ची को मवई स्थित सीएचसी ले जाया गया।
चौथी घटना अशरफ नगर के हुबली का पुरवा में बुधवार तड़के करीब चार बजे कल्लू गौतम की 35 वर्षीय पत्नी गुर्गा देवी 35 वर्ष के साथ हुई । गुर्गा देवी ने बताया कि वह सो रही तो की अचानक एक लाल रंग की रहस्यमयी लाइट जली और जब वह जाग उठी तो उस लाइट की ओर हाथ मारा तो लाइट बुझ गई।
इसके बाद उसने पाया कि सिर के कुछ बाल कटे है लेकिन वो बेहोश नहीं हुई। पांचवी घटना बुधवार दोपहर करीब तीन बजे कोंडरा गांव में घटी, जहां 28 वर्षीय सुमन पत्नी सतगुर शरण के साथ हुई। सुमन ने बताया कि वह पानी पी रही थी कि तभी ऐसा लगा कि किसी ने पीछे से जोर से गला पकड़ लिया और चोटी काट रहा है, उसके बाद वह बेहोश हो गईं।
सीएचसी मवई के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविकांत वर्मा ने बताया कि सभी महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मवई थाना प्रभारी टीपी सिंह ने बताया कि सभी घटनाएं हकीकत कम अफवाह ज्यादा प्रतीत होती है। वहीं, अमानीगंज में घर में बच्चों के संग सो रही महिला की चोटी कट गई।
मामला खंडासा थाना क्षेत्र के डूंडी गांव का है, गांव निवासी बलदेव गुप्ता की 30 वर्षीय पत्नी शिव देवी रात में बच्चों के संग सो रही थी, सुबह चार बजे जब उठी तो उसके सिर के कुछ बाल कट कर जमीन पर गिर गए, यह देख महिला बेहोश हो गई। परिजनों ने तत्काल महिला को लेकर अमानीगंज बाजार स्थित एक डॉक्टर के यहां ले गये जहां उसका इलाज चल रहा है।