{"_id":"5970f3b54f1c1b501e8b4632","slug":"171500574645-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, चार घायल
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या के बल्दी पाण्डेय का पुरवा मजरे जनौरा में घटना
दर्शननगर (फैजाबाद)। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के बल्दी पाण्डेय का पुरवा मजरे जनौरा में जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को मंडलीय चिकित्सालय पहुंचाया। पीड़ितों की तरफ से तहरीर दी गई है।
कोतवाली अयोध्या क्षेत्र नंदापुर निवासी गणेश प्रसाद पाण्डेय का गांव के ही सौरभ पाण्डेय आदि का जनौरा में जमीन का विवाद चल रहा है। आरोप है कि गुरुवार शाम विपक्षीगण अपने परिवार की महिलाओं के साथ लाठी-डंडे से लैस होकर आए और गणेश प्रसाद की धान की नर्सरी काटने लगे।
इसकी जानकारी होने पर गणेश के घर की महिलाएं मौके पर पहुंचीं और विरोध किया तो सभी हमलावर हो गए। मारपीट में सावित्री पत्नी वीरेंद्र, सविता पत्नी गणेश, उमा देवी व वीरेंद्र पाण्डेय गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवारीजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित के भाई चंद्रेश पाण्डेय की ओर से घटना की तहरीर दी गई। कोतवाल अयोध्या, प्रमोद पाण्डेय ने बताया कि केस दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।