फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सभी नर्सिंग स्टाफ की बनेगी यूनिक आईडी

सभी नर्सिंग स्टाफ की बनेगी यूनिक आईडी

Thu, 16 May 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
सभी नर्सिंग स्टाफ की बनेगी यूनिक आईडी
अयोध्या। जिले के समस्त राजकीय व निजी संस्थानों में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ की अब यूनीक आईडी बनाई जाएगी। इसके लिए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जिला मुख्यालय पर स्थित अस्पतालों में अलग-अलग तिथियों में शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन



शिविर में नि:शुल्क यूनीक आईडी बनाई जाएगी। शिविर में आईडी बनाने के लिए अधिकृत संस्था के कर्मचारी मौजूद रहेंगे। यह आईडी सभी के लिए अनिवार्य की गई है।


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि महानिदेशक, चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाएं के निर्देश पर नर्सिंग रजिस्ट्रेशन एंड ट्रैकिंग सिस्टम सॉफ्टवेयर विकसित करने के लिए जिले के सभी नर्सिंग स्टाफ जो नियमित, संविदा या आउटसोर्सिंग से कार्यरत हों, साथ ही नर्सिंग काउंसिल से रजिस्ट्रेशन करवा रखे हों, ऐसे एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग व एलएचबी डिग्रीधारियों की यूनीक आईडी बनवाने के लिए फीनो पेटेक लिमिटेड नोएडा को अधिकृत किया गया है। आईडी बनवाने के लिए आधार कार्ड, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र की मूल प्रति, पैन कार्ड, ईमेल आईडी, बीएससी/एमएससी फाइनल ईयर का अंकपत्र लाना होगा।
विज्ञापन



यूनीक आईडी के लिए तिथिवार लगेंगे शिविर
सीएचसी सोहावल पर 20 मई, मवई 21 मई, रुदौली 22 मई, पूराबाजार 23 मई, मया बाजार 24 मई, मसौधा 25 मई, बीकापुर 27 मई, तारुन 28 मई, मिल्कीपुर 29 मई, खंडासा 30 मई, हैरिंग्टनगंज 31 मई, जिला अस्पताल एक जून, जिला महिला अस्पताल तीन जून, श्रीराम चिकित्सालय में चार जून, सीएमओ कार्यालय सभागार में 6 और सात जून।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed