फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   धनुषाकार भजनस्थल से निखरेगी अयोध्या की सुंदरता

धनुषाकार भजनस्थल से निखरेगी अयोध्या की सुंदरता

Mon, 07 Jan 2019 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
धनुषाकार भजनस्थल से निखरेगी अयोध्या की सुंदरता
धनुषाकार भजन स्थल में सजेगी सांस्कृतिक संध्या
विज्ञापन

अयोध्या। रामनगरी के सरयू तट के समीप निर्माणाधीन धनुषाकार भजन स्थल फरवरी माह तक बनकर तैयार हो जाएगा। भजन स्थल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

14.67 करोड़ से पांच हजार की क्षमता वाले मिनी स्टेडियम के आकार में बन रहे भजन स्थल से सरयू तट की सुंदरता में इजाफा होगा। वहीं, अयोध्या आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए भी आकर्षण का केंद्र भी बनेगा। यहां श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं के इंतजाम होंगे।
विज्ञापन

रामनगरी में पर्यटन विकास की योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। सरयू किनारे भजन स्थल का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में हैं। पहले का बना मिकी हाउस अब भजन स्थल में तब्दील हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए मिकी हाउस आकर्षण का केंद्र हुआ करता था, लेकिन रखरखाव के अभाव में मिकी हाउस की सुंदरता पर ग्रहण लगता चला गया। वर्षों से यह निष्प्रयोज्य पड़ा हुआ था।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल भजन स्थल उनके कार्यकाल में नहीं बन पाया। किसी तरह सरयू तट के निकट बने मिकी हाउस की जमीन चिह्नित की गई। इस बीच चुनाव आ गया और सरकार भी बदल गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रोजेक्ट को पूर्ण कराने में पूरी रुचि दिखाई। जिसका परिणाम हुआ कि कार्य लगभग पूर्ण होने को है। कार्यदायी संस्था यूपी राजकीय निर्माण निगम द्वारा भजन स्थल को भव्य स्वरूप प्रदान करने का काम किया जा रहा है।

भजन स्थल को आकर्षक बनाने के लिए इसे धनुषाकार स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। मिनी स्टेडियम के आकार में भजन स्थल का निर्माण हो रहा है। सीढ़ीनुमा दर्शक दीर्घा में स्टेडियम के स्वरूप में 60 मीटर लंबी व 110 मीटर विदेशी शीट की छत लगाई जाएगी।

सिटिंग प्लान व स्टेज के बीच एक मिनी पार्क भी विकसित किया जाएगा। करीब 250 वर्ग फीट स्टेज के बगल में चेंजरूम, एक्जीवेशन हाल के अतिरिक्त 40 टॉयलेट भी बनाए गए हैं।


परियोजना प्रबंधक, यूपी राजकीय निर्माण डीपी सिंह ने बताया कि निगम प्रस्तावित कार्य मई 2018 में पूरा होना था लेकिन कुछ नई योजनाएं जुड़ने से कार्य विलंब हुआ। अब काम तेजी से चल रहा है।

भजन स्थल धनुष के आकार में मिनी स्टेडियम के रूप में दिखेगा। सीढ़ियां आदि बन गई हैं केवल छत लगाया जाना बाकी है। फरवरी तक काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed