फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   एक मंच पर आयोजित हुई कई कार्यक्रमों की कार्यशाला

एक मंच पर आयोजित हुई कई कार्यक्रमों की कार्यशाला

Sat, 05 Jan 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
एक मंच पर आयोजित हुई कई कार्यक्रमों की कार्यशाला
अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विद्यालय के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह के एक ही मंच पर शनिवार को कई कार्यक्रमों की उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, मिजिल्स रूबेला टीकाकरण, तंबाकू नियंत्रण व क्षयरोग के बचाव के संबंध में जानकारी दी गई।
विज्ञापन



कार्यशाला में ग्राम प्रधानों, सचिवों, प्रधानाध्यापकों, चिकित्साधिकारियों और नोडल अधिकारियों सहित अन्य को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि स्वच्छता जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू है। स्वच्छता की आदत डालें। शौचालय बनाने से ज्यादा जरूरी उसका उपयोग और स्वच्छ रखना है। कहा कि अपने घर की सफाई करके कूड़ा सड़क पर न डालें। कहा कि मिजिल्स रूबेला टीकाकरण के बारे में भ्रांतियों का निवारण करें। नौ माह से 15 वर्ष तक के सभी बच्चों को लगाया एमआर का टीका बच्चों का सुरक्षा कवच होगा।
विज्ञापन



कार्यक्रम में सीडीओ अभिषेक आनंद, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डॉ. नीरज कुमार ने खसरा रूबेला अभियान की बारे में जानकारी दी। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. अजय मोहन ने तंबाकू नियंत्रण और क्षय रोगों के बचाव के बारे में कहा कि 2025 तक पूरे भारत को क्षयरोग से मुक्त करने लक्ष्य है। कहा कि जो लोग तंबाकू छोड़ना चाहते है उन्हें निकोटिन गम नि:शुल्क प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएमओ एके गुप्ता ने आयुष्मान भारत योजना की जानकारी दी। कहा कि इसके तहत पंजीकृत लोगों के परिवारों को पांच लाख रूपये तक का नि:शुल्क इलाज पंजीकृत अस्पतालों में प्रदान किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन के मास्टर ट्रेनर शैलेंद्र सिंह व प्रधान संघ के अध्यक्ष डॉ. राम प्रताप ने भी स्वच्छता, शौचालय के उपयोग के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में एसडीएम सदर मधुसूदन नागराज, डीपीआरओ सत्यप्रकाश सिंह, स्कूलों के प्रधानाध्यापक, ग्राम प्रधानए सचिव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed