फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   पति-पत्नी के विवाद में ससुर-साले ने की समधन की हत्या

पति-पत्नी के विवाद में ससुर-साले ने की समधन की हत्या

Sat, 03 Nov 2018 01:32 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
पति-पत्नी के विवाद में ससुर-साले ने की समधन की हत्या
पति-पत्नी के विवाद में महिला को पीटकर मार डाला
विज्ञापन

अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र के बाग बिगेश्वर मोहल्ले में गुरुवार रात पति-पत्नी में हुए विवाद के बाद पहुंचे ससुर, साले व दो अन्य व्यक्तियों ने लाठी डंडों से लड़के की मां व मौसी पर हमला बोल दिया। हमले में घायल मां ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जबकि मौसी का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने पति की तहरीर पर ससुर व साले व दो अन्य पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज ससुर, साले व एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अयोध्या कोतवाली के बाग बिगेश्वर मोहल्ले में रहने वाले दीप सिंह पुत्र शिवकुमार ने बताया कि गुरुवार रात उसकी पत्नी सरिता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान उसकी पत्नी ने फोन पर अपने पिता को सूचना दे दी, रात करीब 11 बजे अयोध्या के ही रहने वाले उनके ससुर तेज प्रताप सिंह, साला आकाश व दो अन्य युवक उसके घर पर पहुंचे और बिना कुछ बात किए उनकी मां मिथिलेश व मौसी चंदा को लाठी डंडे से पीटने लगे। इस दौरान शोर मचने पर जब तक गांव के लोग दौड़ते तब तक वो सभी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि हमले में गंभीर रुप से घायल मां व मौसी को लेकर वो रात में ही अयोध्या के श्रीराम अस्पताल गए। जहां इलाज के दौरान मां मिथिलेश की मौत हो गई, जबकि मौसी चंदा का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ राजू साव ने बताया कि पति दीप सिंह की तहरीर पर ससुर तेज बहादुर, साला आकाश व दो अन्य आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों में ससुर व साले समेत एक अन्य आरोपी दिवाकर को गिरफ्तार कर लिया गया है, चौथे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed