{"_id":"5b65dc4d4f1c1ba33e8b5188","slug":"161533402189-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की सड़कों पर घूम रहे पशुओं की होगी टैगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की सड़कों पर घूम रहे पशुओं की होगी टैगिंग
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। अब शहर की सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं से आम लोगों को राहत की उम्मीद जगी है। नगर निगम ने ऐसे पशुओं से निजात के लिए कार्ययोजना बनाई है। शहर की सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं की टैगिंग कराई जाएगी। पशुपालकों को अपने पशुओं का निगम में रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
अयोध्या और फैजाबाद नगर के लोग आवारा पशुओं से परेशान हैं। महिलाओं और बच्चों के लिए यह पशु सबसे ज्यादा मुश्किल का कारण बने हैं। अब नगर निगम ने इन पर अंकुश के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई है।
इसके लिए शहर में घूमने वाले इन छुट्टा जानवरों की टैंगिग कराई जाएगी। इनमें न केवल सड़कों पर छुट्टा घूम रहे आवारा पशु होंगे बल्कि पशुपालकों के जानवरों की भी टैगिंग कराई जाएगी। आवारा घूम रहे पशुओं को पकड़कर पशुशाला में ले जाया जाएगा लेकिन शहर में पशुपालकों के पशुओं का रजिस्ट्रेशन होगा। पशुपालकों को इनका रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
विज्ञापन
नगर आयुक्त आरएस गुप्त ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अयोध्या-फैजाबाद शहर की सड़कों से आवारा पशुओं को हटाने के लिए कार्ययोजना बनाई गई है। पशुओं की टैंगिंग कराई जाएगी। पशुपालकों के जनावरों का रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। आवारा पशुओं को पशुशालाओं में शिफ्ट कराया जाएगा।