फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   विवाद की सूचना पर गए एसआई की वर्दी फाड़ी, पीटा

विवाद की सूचना पर गए एसआई की वर्दी फाड़ी, पीटा

Sat, 30 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
विवाद की सूचना पर गए एसआई की वर्दी फाड़ी, पीटा
विवाद निपटाने गए एसआई की वर्दी फाड़ी, पीटा
विज्ञापन

बीकापुर (फैजाबाद)। दो पक्षों में जमीन के विवाद सुलझाने गए एसआई पर हमला करके वर्दी फाड़ देने का मामला प्रकाश में आया है। हमले में एसआई के हाथ की एक अंगुली भी फैक्चर हो गई। पीड़ित एसआई का आरोप है कि वह अपने हमराही सिपाहियों के साथ मौके से जान बचाकर भागे और पुलिस चौकी पहुंचे तो हमलावर पीछा करके चौकी में भी घुस गए और वहां तोड़फोड़ करने के साथ उनसे मारपीट भी की। पीड़ित एसआई की तहरीर पर बीकापुर कोतवाली पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के मोतीगंज पुलिस चौकी अंतर्गत शंकरपुर जोहन गांव का है। गांव निवासी विनोद कुमार पासवान तथा उनके पटीदार घनश्याम के बीच घर के पास जमीन पर शौचालय निर्माण करने को लेकर गुरुवार शाम विवाद हुआ। मोतीगंज पुलिस चौकी पर तैनात एसआई पन्ना लाल सोनी ने बताया कि गुरुवार शाम शंकरपुर निवासी सुरेंद्र कुमार ने सूचना दी कि गांव के कुछ दबंग जो जोहन गांव के रहने वाले हैं। घर का किवाड़ तोड़कर मारने का प्रयास कर रहे हैं। पूरा परिवार घर में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही एसआई पन्ना लाल सोनी, सिपाही उमेश वर्मा, मदन दुबे, गोविंद सेन के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां आधा दर्जन से अधिक लोग हाथ में लाठी-भाला लेकर बवाल कर रहे थे। जिन्हें रोकने का प्रयास किए जाने पर आरोपियों ने उनको खींच कर मारपीट की व वर्दी फाड़ दी। मारपीट में उनके बाएं हाथ की अंगुली फैक्चर हो गई।
विज्ञापन

एसआई का कहना है कि अपने हमराही सिपाहियों के साथ वह मौके से अपनी जान बचाकर मोतीगंज पुलिस चौकी पहुंचे लेकिन हमलावरों ने बाइक और एसयूवी से पीछा किया और पुलिस चौकी में घुसकर तोड़फोड़ की। पुलिस पर हमले की सूचना पर मौके पर यूपी-100 पुलिस, बीकापुर कोतवाली पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पीड़ित एसआई पन्नालाल सोनी की तहरीर पर गुड्डू सिंह, घनश्याम, नीतू, अमित राय, हरि प्रकाश पांडे, अमित, अंकुर, जोखू, संतोष सिंह के खिलाफ बलवा, मारपीट सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। कोतवाली पुलिस ने जोखू, अमित राय, संतोष सिंह, अभिषेक तथा घनश्याम को गिरफ्तार करके उन्हें जेल भेज दिया है। वहीं, इसी मामले में पुलिस ने विनोद कुमार की तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र सरोज ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed