फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार घायल

एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार घायल

Tue, 21 Nov 2017 11:02 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार घायल
एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार घायल
विज्ञापन

-पटरंगा थाना क्षेत्र के बाकरपुर गांव के निकट हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
पटरंगा।नेशनल हाइवे पर मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे एक बाइक सवार एसयूवी की चपेट में आकर गंभीर रूप सें घायल हो गया। घायल को फैजाबाद जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

मंगलवार की सुबह कारब 10 बजे पटरंगा थाना के बाकरपुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर एक बाइक सवार सड़क पार कर रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार लखनऊ से फैजाबाद की ओर जा रही एसयूवी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में बाइक सवार लगभग दस फिट ऊपर हवा में उड़ते हुए दूर जा गिरा और घायल हो गया। दुर्घटना करने वाला वाहन मय चालक समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी मवई भेजवाया, वहां पर मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर फैजाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान मवई थाना के डिगंबरपुर गांव मजरे मवई निवासी 22 वर्षीय सोनू पुत्र रामराज के रूप में हुई है। पटरंगा थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है मौके पर सिपाहियों को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed