{"_id":"599c6ded4f1c1b8f738b45e9","slug":"161503423981-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में सौ से अधिक दुकानों का हटा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में सौ से अधिक दुकानों का हटा अतिक्रमण
Updated Tue, 22 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
(लीड)
अयोध्या में सौ से अधिक दुकानों का हटा अतिक्रमण
अयोध्या। जिलाधिकारी संतोष कुमार राय मंगलवार की सुबह लगभग 5 बजे अयोध्या के नयाघाट जाते समय रामपैड़ी से सरयू घाट तक रोड के किनारे बेतरतीब ढंग से लगाए गए ठेला, खोंमचा और दुकानों को देखकर भड़क गए। तत्काल अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। इसके बाद अभियान चलाकर करीब सौ दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई की। पुलिस ने 40 ठेला जब्त करते हुए 55 दुकानदारों पर पुलिस एक्ट कार्रवाई की।
नयाघाट चौकी प्रभारी श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर रामपैड़ी से लेकर सरयू घाट तक अतिक्रमण हटाया गया। सड़क व घाट के किनारे बेतरतीब ढंग से लगी दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। लगभग 40 ठेला जब्त कर सीज किया गया, जबकि अतिक्रमण करने वाले 55 दुकानदारों के विरुद्ध 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को सख्त निर्देशित किया गया है कि यदि अतिक्रमण कर, दोबारा दुकानें लगाईं तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।