{"_id":"5d0d11928ebc3e6e7d595d34","slug":"156113753912-faizabad-news170","type":"story","status":"publish","title_hn":"ामनगरी में वृद्घ की हत्या, चेहरे को कूंचकर हाइवे किनारे फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ामनगरी में वृद्घ की हत्या, चेहरे को कूंचकर हाइवे किनारे फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। रामनगरी के रामघाट स्थित फोरलेन हाईवे पर बेखौफ हत्यारों ने एक वृद्ध की हत्या कर शव फेंककर फरार हो गए। पुलिस की मानें तो मृतक की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसकी पहचान नहीं हो सके इसलिए चेहरे को वजनदार पत्थर से कुचल दिया गया है।
फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है, पुलिस आसपास के लोगों के अलावा बस्ती व गोंडा जनपद की पुलिस की सहायता से शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
अयोध्या कोतवाली के रामघाट क्षेत्र स्थिति अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
सूचना पर कोतवाली प्रभारी जगदीश उपाध्याय, नया घाट प्रभारी स्वतंत्र मौर्य सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शव का चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ था, पुलिस के अनुसार, वृद्ध की पहले गला दबाकर हत्या की गई फिर पहचान छुपाने के लिए चेहरा पत्थर से कुचल दिया गया है।
सीओ अयोध्या अमर सिंह ने बताया कि सुबह एक महिला उधर से गुजर रही थी तभी हाईवे के पास एक वृद्ध का शव देखा और पुलिस को सूचना दी।
बताया कि वृद्ध के चेहरे पर वजनदार पत्थर से वार किया गया है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। पहचान के लिए स्थानीय लोगों से मदद ली जा रही है, साथ ही साथ आसपास के जिलों की पुलिस से भी मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। मामला हत्या का लग रहा है, जांच की जा रही हैै।