{"_id":"5d0d11798ebc3e76e07ab25a","slug":"15611375141711-faizabad-news11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषक गोष्ठी में 11 प्रतिशील किसान सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषक गोष्ठी में 11 प्रतिशील किसान सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। आयुक्त परिसर गांधी सभागार में शुक्रवार को एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनांतर्गत जनपद स्तरीय दो दिवसीय कृषक संगोष्ठी/मेले का आयोजन उद्यान विभाग द्वारा किया गया। जिसमें 11 प्रगतिशील किसानों को अतिथियों ने सम्मानित किया। गोष्ठी में जिले के करीब पांच सौ किसानों ने प्रतिभाग किया।
बागवानी फसलों का वैज्ञानिक विधि से उत्पादन करना विषयक गोष्ठी का उद्घाटन करते हुए नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने कहा कि हमारी सरकार में कृषि एवं उद्यान की संचालित समस्त योजनाओं में पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्यक्रम को संपादित करने के लिए डीबीटी के माध्यम से कृषकों को देय सहायता प्रदान की जा रही है।
कृषि विज्ञान केंद्र, मसौधा के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शशिकांत बरगाह एवं उद्यान वैज्ञानिक डॉ. पीके सिंह ने कृषकों को फल उत्पादन तकनीकी के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उप निदेशक उद्यान वाहिद अली ने कृषकों को उक्त योजनांतर्गत चल रहे कार्यक्रमों व देय अनुदान के संबंध में बताया।
विज्ञापन
अधीक्षक राजकीय उद्यान भूषण प्रसाद सिंह ने अपने व्याख्यान से कृषकों को जागरूक किया और आगामी खरीफ मौसम में बागवानी मिशन योजनांतर्गत जिले के लिए आवंटित हल्दी एवं केले के लक्ष्यों को समय संपन्न कराते हुए देय अनुदान से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया।
बताया कि मेले के दूसरे दिन कृषकों का दल बस द्वारा राजकीय उद्यान सर्किट हाउस से लखनऊ जाकर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित आम महोत्सव में प्रतिभाग करेगा।
इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश कुमार श्रीवास्तव, योजना प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, सहायक उद्यान निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह, प्रगतिशील कृषक केदारनाथ मौर्या, रामलौट वर्मा आदि मौजूद रहे।