{"_id":"5d0d116c8ebc3e7ca318c76d","slug":"15611375012-faizabad-news183","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनू ने मसकनवा रेलवे ट्रैक पर फेंका था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनू ने मसकनवा रेलवे ट्रैक पर फेंका था शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। शहर के बहुचर्चित मनोज शुक्ला अपहरण व हत्याकांड में पकड़े गए सातवें आरोपी सोनू सोनकर को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी सोनू आशीष की गाड़ी चलाता था। हत्या के बाद उसी ने शव ले जाकर मसकनवा रेल ट्रैक पर फेंका था।
सीओ सिटी अरविंद चौरसिया ने शुक्रवार को नगर कोतवाली में बताया कि सोनू अयोध्या के चक्रतीर्थ इलाके का रहने वाला है। वह घटना के मुख्य आरोपी आशीष सिंह का वाहन चलाता था।
उसने कबूल किया है कि हत्या के बाद वह शव को गाड़ी में रखकर गोंडा जिले के मसकनवा इलाके में गया और शव को रेल ट्रैक पर रखकर चला आया।
बताया कि मामले में अभी फरार चल रहे अमन सिंह, धर्मेेंद्र सिंह, विकास तिवारी, अनीस पांडेय, राना सिंह व मनुज मल्होत्रा की तलाश की जा रही है। सीओ ने बताया कि आरोपियों पर गुंडा एक्ट व गैंगस्टर की कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी की मां व पत्नी भी रडार पर
पुलिस के अनुसार मामले में मुख्य आरोपी आशीष सिंह ने मनोज की हत्या अपने लक्ष्मणपुरी आवास पर करने की बात कबूली थी। सूत्रों के अनुसार घटना के समय घर पर मनोज के कुछ दोस्तों के अलावा उसकी मां व पत्नी भी मौजूद थी। ऐसे में तय है कि घटना की जानकारी उन्हें भी होगी।
सूत्र बताते हैं कि पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है। इस संदर्भ में एसएसपी आशीष तिवारी ने पूर्व में ही घटना में अन्य लोगों के शामिल होने की संभावना जताई थी। सीओ सिटी का कहना है कि घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है, किसी अन्य की संलिप्तता पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।