{"_id":"5c966a09bdec2213e272f19a","slug":"151553361417-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.23 लाख बच्चों के लिए किताबों का हुआ आर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.23 लाख बच्चों के लिए किताबों का हुआ आर्डर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। जिले के परिषदीय व सहायता प्राप्त स्कूलों में अध्ययनरत करीब 2.23 लाख छात्र-छात्राओं को नए सत्र में पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए विभागीय कसरत तेज हो गई है। इस बार समय से आपूर्ति के लिए बीते दस मार्च को ही 14 लाख 84 हजार 618 पुस्तकों के लिए ऑर्डर किया गया है। तीस अप्रैल तक प्रत्येक दशा में आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले में 1529 प्राथमिक विद्यालय व 566 जूनियर हाईस्कूल संचालित हैं। यहां मौजूदा समय में 190933 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इन स्कूलों में बच्चों को लुभाने के लिए सरकार की ओर से मुफ्त शिक्षा, ड्रेस, कॉपी-किताब, मध्याह्न भोजन, जूता-मोजा, स्वेटर आदि का वितरण किया जाता है। लेकिन समय पर कार्ययोजना न बन पाने व सिस्टम की तमाम नाकामियों से इसका समय पर लाभ नहीं मिल पाता है, जिसको लेकर सरकार की प्रतिवर्ष किरकिरी होती है।
गत वर्ष विलंब से क्रय पुस्तिका का ऑर्डर मिलने के कारण विलंब से किताबें प्राप्त हुईं और दिसंबर तक वितरण होता रहा। अर्ध वार्षिक परीक्षा होने तक बच्चों को किताबें नहीं मिलीं। आलम यह रहा कि बिना कॉपी-किताब के ही बच्चे जुगाड़ से शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हुए, जिसको लेकर विभाग की खूब किरकिरी हुई।
विज्ञापन
इस बार व्यवस्था में सुधार करते हुए समय से कॉपी-किताब वितरण के लिए शासन की ओर से सख्त निर्देश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक दशा में तीस अप्रैल तक किताब का वितरण हो जाना है। जिसको लेकर विभागीय कवायद भी तेज हो गई है। परिषदीय व सहायता प्राप्त स्कूलों के कुल दो लाख 22 हजार 921 छात्र-छात्राओं के लिए 14 लाख 84 हजार 618 पाठ्य पुस्तकें क्रय करने का आदेश किया गया है।
इनमें प्राइमरी के एक लाख 47 हजार 825 व जूनियर हाईस्कूल के 75 हजार 96 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। दस मार्च को सभी छात्र-छात्राओं के लिए कार्य पुस्तिका सहित कुल 106 प्रकार की पुस्तकों के लिए आदेश किया गया है, जिसे आदेश की तिथि से 60 दिन के अंदर आपूर्ति करने का फरमान जारी किया गया है।
जिला समन्वयक प्रशिक्षण राजेश चौधरी ने बताया कि इस बार समय से पाठ्य पुस्तकों का वितरण सुनिश्चित कराने के लिए तेजी से प्रयास किया जा रहा है। बीते दस मार्च को ही पाठ्य पुस्तकों को क्रय करने का आदेश जारी किया गया है, जिसे तीस अप्रैल तक प्रत्येक दशा में आपूर्ति किया जाएगा।
वर्जन..
जिले के करीब 2.23 लाख बच्चों को 14.84 लाख पाठ्य पुस्तकों के क्रय करने का आदेश हुआ है। शीघ्र ही आपूर्ति होने पर वितरण शुरू कराया जाएगा।
-अमिता सिंह, बीएसए अयोध्या