{"_id":"5c65b13abdec2225060d852a","slug":"151550168378-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी व सर्द हवाओं से बिगड़ा मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी व सर्द हवाओं से बिगड़ा मौसम का मिजाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल आज बंद
अयोध्या। बूंदाबांदी व सर्द हवा के साथ गुरुवार को जिले में ठंड में और इजाफा हुआ। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे, ग्रामीण और शहरी इलाकों में कई जगह बूंदाबांदी भी हुई।
इसके चलते अधिकतम तापमान बुधवार की अपेक्षा दो डिग्री कम दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बादल छाए रहेंगे तथा हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
वहीं जिला अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने खराब मौसम देखते हुए आज शुक्रवार को कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के सभी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं।
पिछले पखवारे भर से मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। गुरुवार दिन भर आसमान में काले बादलों का जमावड़ा रहा और दर्शननगर, सोहावल, अयोध्या से लेकर शहर तक बूंदाबांदी भी हुई। बारिश होने से किसान गेहूं की फसल के लिए वरदान मान रहे हैं।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले चौबीस घंटे में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। उनके अनुसार ओला वृष्टि की संभावना नहीं है।