{"_id":"5a7b3f644f1c1b86268b8d8d","slug":"151518026596-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू
फैजाबाद। हाईवे के बाद शहर को अतिक्रमण से मुक्त कराने का महाअभियान बुधवार से प्रारंभ हुआ। जिला प्रशासन, नगर निगम व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में अभियान सुबह 10 बजे सहादतगंज बाईपास से शुरू हुआ। अभियान से पहले चेतावनी का असर दिखा। ज्यादातर लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटा लिया था। जिन्होंने नहीं हटाया उसे बलपूर्वक जेसीबी से ढहा दिया गया। इस दौरान जगह-जगह लोग टीम से बहस करते रहे, लेकिन उनकी एक नहीं चली।
सिटी मजिस्ट्रेट छोटे लाल मिश्र ने बताया कि अभियान में बिना भेदभाव किए अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान सड़क की नपाई के बाद जेसीबी की सहायता से सड़क किनारी बनी गुमटियां, नालियों के ऊपर हुआ निर्माण व अवैध रूप से लगाए गए विज्ञापन पटों आदि को हटाया गया। अभियान शाम करीब 4 बजे बस स्टेशन के पास आकर थमा। कहा कि पूर्व में ही अतिक्रमणकारियों को आगाह कर दिया गया था, बावजूद इसके जिसने अतिक्रमण नहीं हटाया उसे बलपूर्वक हटा दिया गया। इस दौरान अतिक्रमण हटाओ टीम ने विभिन्न लोगों से करीब 50 हजार का जुर्माना वसूला। वहीं, कार्रवाई के दौरान लोग खुद अपना सामान समेटते रहे तो कुछ लोग बहस करते भी दिखे लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकला। महाअभियान में शामिल एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया ने बताया कि अभियान सहादतगंज से सिविल लाइन, रिकाबगंज, चौक, रीडगंज, साहबगंज, बेनीगंज होते हुए अयोध्या नयाघाट तक चलेगा, इसमें कई दिन लग सकते हैं। कहा कि सरकार की मंशा किसी का उत्पीड़न या परेशान करने की नहीं है, सरकारी संपत्ति पर अवैध निर्माण गलत है, इसे हर कीमत पर हटाया जाएगा।