फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   नगर निगम अयोध्या में शामिल होंगे 24 गांव

नगर निगम अयोध्या में शामिल होंगे 24 गांव

Sat, 02 Sep 2017 12:04 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम अयोध्या में शामिल होंगे 24 गांव
जिला प्रशासन ने शासन को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन

फैजाबाद। नगर निगम अयोध्या के सीमा विस्तार के लिए 24 गांवों को शामिल किए जाने का प्रस्ताव है। इसकी रिपोर्ट प्रदेश शासन को भेज दी गई है। शासन ने यदि सीमा विस्तार की स्वीकृति प्रदान की तो निगम का क्षेत्रफल खासा बढ़ जाएगा।

नगर निगम अयोध्या के सीमा विस्तार को लेकर प्रदेश शासन ने प्रशासन को पत्र भेजा था। अभी नवसृजित नगर निगम में चुना गया बोर्ड नही हैं। शासन ने नगर आयुक्त की तैनाती की है लेकिन प्रशासक डीएम हैं।
विज्ञापन


प्रशासक ने सीमा विस्तार को लेकर एडीएम सिटी को इसे तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्होंने राजस्व कर्मियों के साथ इसके सीमा विस्तार को अंतिम रूप देने के कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक नगर निगम में केवल पूर्व की नगर पालिका फैजाबाद और नगर पालिका अयोध्या के क्षेत्र को शामिल किया गया था। निगम में 60 वार्ड भी बना दिए गए थे। कई दिनों की कसरत के बाद गुरुवार रात इसे अंतिम रूप दे दिया गया।

राजस्व कर्मियों ने शामिल किए जाने के लिए प्रस्तावित गांवों के सभी भूमि गाटा संख्या के मिलान के बाद इसे अंतिम रूप दिया। प्रस्तावित सीमा विस्तार में निगम से सटे सदर तहसील के 24 गांवों को शामिल किए जाने का प्रस्ताव किया गया है।

शुक्रवार की अन्य अफसरों के साथ डीएम ने इसे स्वीकृत करते हुए कमिश्नर को भेजा। कमिश्नर से स्वीकृति के बाद इसको प्रमुख सचिव नगर विकास को भेज दिया गया। एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय ने प्रस्ताव भेजे जाने की पुष्टि की है।

ये गांव बनेंगे महानगर का हिस्सा
निगम के सीमा विस्तार के लिए भेजे गए प्रस्ताव में सदर तहसील के अब्बू सराय, गद्दोपुर, खोजनपुर, पहाड़गंज, उसरू, पूरे हुसैन खां, जनौरा, नंदापुर, कोरखाना, भीखापुर, सुल्तानपुर बछड़ा, देवकाली, शाहजहांपुर, रानोपाली, मक्खापुर, आशापुर, तकपुरा, जीयनपुर, शाहनेवाजपुर उपरहर, हैबतपुर, आशिफबाग, पाठकपुर उपरहार, मांझा आशिफबाग, मांझा शाहनेवाजपुर को शामिल किया गया है। यह सभी गांव सदर तहसील के बताए गए हैं।

सोहावल तहसील का कोई भी गांव शामिल नहीं
पूर्व की नगर पालिकाओं के सीमा विस्तार और वर्तमान में नगर निगम के सीमा विस्तार को लेकर अब तक तीन बार इसका प्रस्ताव तैयार किया गया। इस बार के प्रस्ताव में सोहावल का कोई भी गांव निगम में शामिल किए जाने का प्रस्ताव नहीं है। इसके पहले पूर्व की नगर पालिकाओं के सीमा विस्तार को लेकर की गई कवायद में सोहावल तहसील क्षेत्र के गांवों को शामिल किए जाने का प्रस्ताव किया गया था।


पहली सीमा विस्तार के प्रस्ताव में कुल 30 तो दूसरे सीमा विस्तार के प्रस्ताव में 37 गांवों को इसमें शामिल किया गया था। पहले प्रस्ताव में सोहावल के 13 तो दूसरे प्रस्ताव में सोहावल के चार गांवों को रखा गया था लेकिन निगम के इस प्रस्ताव में सोहावल तहसील का कोई गांव शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed