फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   पूर्णिमा पर नहीं हो सकेगा रामलला का दर्शन

पूर्णिमा पर नहीं हो सकेगा रामलला का दर्शन

Sat, 05 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
पूर्णिमा पर नहीं हो सकेगा रामलला का दर्शन
चंद्रग्रहण के चलते बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अयोध्या। सात अगस्त को चंद्रमा पृथ्वी की छाया में होगा और इस दिन आंशिक चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। ये खगोलीय दृश्य भारत समेत दुनिया के कई देशों से नजर आएगा। ग्रहण के कारण लगने वाले सूतक के चलते मंदिरों के कपाट नौ घंटे पूर्व ही बंद हो जाएंगे।

इसके चलते पूर्णिमा पर रामलला के दर्शन भी नहीं होंगे। ज्योतिष गुरु स्वामी हरिदयाल मिश्र ने बताया कि, ये वर्ष का अंतिम चंद्रग्रहण होगा। अगला चंद्रग्रहण 31 जनवरी 2018 को लगेगा जो पूर्ण चंद्रग्रहण होगा और भारत में देखा जा सकेगा।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य के अनुसार चंद्रग्रहण का प्रारंभ सात अगस्त को रात 10 बजकर 52 मिनट से शुरू होकर देर रात 12 बजकर 49 बजे तक रहेगा। इसी दिन सावन का आखिरी सोमवार व पूर्णिमा तिथि भी है। ग्रहण के कारण लगने वाले सूतक के चलते रामनगरी के सभी मंदिरों के कपाट नौ घंटे पूर्व ही बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामजन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि, पूर्णिमा पर ग्रहण के चलते मंदिर नौ घंटे पूर्व ही बंद हो जाएगा, ऐसे में दूसरी पाली में रामलला के दर्शन भक्तों को सुलभ नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि, आठ अगस्त की सुबह पुन: पूजन अर्चन के बाद भक्त दर्शन कर पाएंगे।

ग्रहण के दौरान रखें इन बातों का ध्यान
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि, ग्रहण के दौरान ईश्वर की प्रतिमा छूना, मनोरंजन करना, भोजन पकाना या खाना एवं पीना, सोने आदि का त्याग करना चाहिए। ग्रहण का सूतक काल आरंभ होने के पहले ही जल, भोजन व खानपान के सामानों में कुश, दूर्वा अथवा तुलसी के पत्ते डाल दें, इससे इन वस्तुओं पर ग्रहण का असर समाप्त हो जाएगा।


ग्रहण के पश्चात पूरे घर की शुद्धि व स्नान कर गरीबों को दान-दक्षिणा दें। शास्त्रानुसार ग्रहण के दौरान पूजापाठ, गुरुमंत्र का जाप अथवा भजन-कीर्तन करना चाहिए, इससे आध्यात्मिक बल मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed