फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   हड़ताल से निजी अस्पतालों की ओपीडी ठप

हड़ताल से निजी अस्पतालों की ओपीडी ठप

Wed, 07 Jun 2017 12:36 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल से निजी अस्पतालों की ओपीडी ठप
हड़ताल से निजी अस्पतालों की ओपीडी ठप
विज्ञापन

आईएमए के आह्वान का दिखा असर, नए मरीजों की ओपीडी व भर्ती रही बंद
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की सात सूत्री मांगों को लेकर वृहद् स्तर पर की गई हड़ताल का मंगलवार को असर दिखा। जिले के सभी निजी चिकित्सालयों में ओपीडी व आईपीडी की सेवाएं बंद रहीं। बारिश में दूरदराज से आए मरीजों को बिना इलाज के वापस लौटना पड़ा।

देवा मेमोरियल हॉस्पिटल के चिकित्सक अतुल वर्मा व दीप्ति वर्मा परिसर से बाहर थे। तैनात स्टाफ ने बताया कि सुबह से करीब 60 मरीजों को वापस कर दिया गया। महराजगंज से हाथ दिखाने आईं किरन ने बताया कि जानकारी नहीं थी, इतनी दूर से आये तो पता चला कि आज डॉक्टर नहीं बैठेंगे। बगल स्थित हर्षण संस्थान में मयाबाजार से आये त्रिभुवन ने बताया कि हृदय की बीमारी से पीड़ित हैं, इलाज के लिए पहुंचने पर पता चला कि हड़ताल है। यशलोक मैटरनिटी हास्पिटल रीडगंज का भी यही हाल रहा। ओपीडी कक्ष में ताला लटका पाया गया। डॉ. चितरंजन वर्मा व मृदुला वर्मा अस्पताल परिसर में मौजूद नहीं थे। बाकरगंज से आई शहनाज बानो ने बताया कि काफी समय से बच्चे का इलाज यहीं करा रहे हैं, दवाई खत्म हो गई है। डॉक्टर ने आज दिखाने को कहा था, लेकिन न अस्पताल खुला है और न ही डॉक्टर हैं। इसी प्रकार लाइफ लाइन हॉस्पिटल साकेतपुरी में भी पूरे परिसर में सन्नाटा छाया रहा। स्टाफ नर्स ने बताया कि नये मरीजों को वापस कर दिया गया है। पहले से भर्ती मरीजों का समुचित इलाज किया जा रहा है। नेत्र ज्योति केंद्र देवकाली पर भी ताला लटका पाया गया। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. ए कुमार ने बताया कि चिकित्सक व संस्थानों पर बढ़ी हिंसा व उपद्रव के खिलाफ कड़ा कानून बनाने, मेडिकल छात्रों के नेशनल एक्जिट टेस्ट के प्रस्ताव को खारिज करने, एकल विंडो से रजिस्ट्रेशन, पर्चा लिखने में स्वायतत्ता, एलोपैथिक दवाएं सिर्फ एमबीबीएस, बीडीएस की लिखे। हेल्थ सेक्टर का बजट छह फीसदी करने, झोलाछापों पर रोक की मांग को लेकर कामकाज ठप किया गया था। उधर, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश से ओपीडी का औसत रोज से कम था। हड़ताल के कारण चार बजे तक ओपीडी के इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed