{"_id":"5cb4e2febdec22142f01c140","slug":"141555358462-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य शहीद स्मृतिका के स्थापना दिवस पर सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्य शहीद स्मृतिका के स्थापना दिवस पर सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्र की एकता व सेना के जवानों का जज्बा बढ़ाने को प्रार्थना
अयोध्या। सैन्य शहीद स्मारक सेवा ट्रस्ट की ओर से स्वतंत्रता के स्वर्ण जयंती वर्ष 1998 में वैशाखी पर्व पर स्थापित अमर जवान मंगल पांडेय चौक स्थित सैन्य शहीद स्मृतिका के 22वें स्थापना दिवस पर सोमवार को ज्ञानी राजवीर सिंह के साथ सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया।
इस दौरान जलियांवाला बाग कांड में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा सेना के जवानों के जज्बों को बढ़ाने के लिए प्रार्थना की गई।
मुख्य अतिथि फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद सिंह, पूर्व पुलिस उपाधीक्षक आरपी सिंह, बलराम विश्वकर्मा, पूर्व सैनिक राधेश्याम श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के अध्यक्ष सूबेदार मेजर बीके द्विवेदी के साथ पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
इस दौरान सीमा पर अपनी आहुति देने वाले उदय प्रताप, देवेंद्र प्रताप सिंह की वीर नारी रेखा देवी व ममताश्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि ने वीर नारियों के साथ दिव्यांग मयंक साहनी व रजनी शुक्ला का नागरिक अभिनंदन किया। इस मौके पर ओम प्रकाश सिंह नाहर, आनंद अग्रहरि, आयोजक कवींद्र साहनी व सचिन सरीन आदि मौजूद रहे।