{"_id":"5cb4e034bdec22140559c65e","slug":"141555357748-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में डाक्टर नदारद तो ब्लाक से बीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में डाक्टर नदारद तो ब्लाक से बीडीओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी में डॉक्टर नदारद तो ब्लॉक से बीडीओ
अयोध्या। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई और ब्लॉक में अधिकारियों की मनमानी से हर कोई त्रस्त है। अस्पताल में समय से डॉक्टर-स्टाफ नहीं पहुंचता तो कार्यालयों में अधिकारियों के समय से नहीं पहुंचने के कारण जनता दर्शन सुबह 9 बजे से 12 बजे तक बेमानी साबित हो रहा है।
‘अमर उजाला टीम’ ने सोमवार को जब जायजा लिया तो ब्लॉक में बीडीओ सहित तमाम कर्मी समेत सीएचसी में तमाम डॉक्टर नदारद मिले। अमर उजाला टीम सीएचसी में सुबह 9 बजे दाखिल हुई। मरीज ओपीडी बंद होने के चलते इधर-उधर डॉक्टरों को खोजते मिले।
चिकित्सा अधीक्षक के अलावा कोई भी चिकित्सक अपने कक्ष में नजर नहीं आया था। आसिफ खां पर्चा बनाते नजर आए, उन्होंने बताया कि सुबह 9:15 बजे तक सात मरीजों का पंजीकरण हुआ है।
विज्ञापन
वहीं, ब्लॉक में तो 10:40 बजे तक कोई अधिकारी व लिपिक नहीं पहुंचा था। जबकि 9 से 12 बजे तक जनता दर्शन का समय निश्चित है और रोज एक सहायक विकास अधिकारी की ड्यूटी लगाई जाती है।
खंड विकास अधिकारी एस कृष्णा मौजूद नहीं मिले। सहायक विकास अधिकारी लघु सिंचाई नरेंद्र कुमार मौर्य, एडीओ आइएसबी घीशम प्रसाद, एडीओ कोऑपरेटिव सुधीश कुमार गौतम, एडीओ पंचायत विकास चंद दूबे, कार्यालय कक्ष के आलेमुन हसनैन, वरिष्ठ लिपिक मेहंदी हसन, कनिष्ठ लिपिक संदीप श्रीवास्तव आदि नदारद मिले।
सीएचसी अधीक्षक मवई डॉ. रविकांत वर्मा ने बताया कि चिकित्सक डॉ. अर्चना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। डॉ. फराज इमरजेंसी ड्यूटी पर दोपहर बाद दो बजे आएंगे। डॉ. फहीम अयोध्या मेला ड्यूटी पर हैं।
आयुष चिकित्सक डॉ. उपेंद्रनाथ को फील्ड में भेज दिया है। डॉ. विनय सिंह को कामाख्या मेला ड्यूटी में लगाया गया है। वहीं बीडीओ मवई एस कृष्णा ने फोन पर बताया कि आज मैं अवकाश पर हूं।
मेरे पास मवई के अलावा मसौधा ब्लॉक का भी चार्ज है। वरिष्ठ लिपिक मेहंदी हसन बाबू के पास रुदौली व मवई ब्लॉक का चार्ज है, इसलिए वे रुदौली में होंगे। बाकी कई लोगों की चुनाव ड्यूटी की वजह से प्रशिक्षण चल रहा है।