{"_id":"5c65b134bdec224c8b1afec6","slug":"141550168372-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ अंतर महाविद्यालयीय रोवर्स रेंजर्स समागम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ अंतर महाविद्यालयीय रोवर्स रेंजर्स समागम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है...
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अंतर महाविद्यालयीय रोवर्स रेंजर्स समागम का भव्य उद्घाटन साकेत महाविद्यालय के प्रांगण में हुआ।
रोवर रेंजर कार्यक्रम को छात्र-छात्राओं के लिए उपयोगी बताते हुए मुख्य अतिथि महाविद्यालय के अवैतनिक सचिव कृष्ण कुमार वर्मा ने छात्र-छात्राओं की ओर से प्रस्तुत कार्यक्रमों की भूरी भूरी प्रशंसा की।
उन्होंने - सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है..., सुनाकर देश भक्ति का संदेश दिया। समागम में विभिन्न जनपदों से आये निर्णायकों ने वर्दी, मार्च पास्ट, पोस्टर, क्वीज, प्राथमिक चिकित्सा, फायर फाइटिंग आदि प्रतियोगिताओं में सर्वोत्कृष्ट रोवर्स रेंजर्स का चयन किया।
समारोह की अध्यक्षता संयोजक एवं साकेत कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय मोहन श्रीवास्तव ने की। रोवर लीडर डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने व रेंजर्स लीडर डॉ. मंजूषा मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत बैज लगाकर किया।
विज्ञापन
इस मौके पर अयोध्या/देवीपाटन मंडल के सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त कमलेश द्विवेदी एवं जिला संगठन आयुक्त स्काउट अनूप मल्होत्रा भी मौजूद रहे।
उद्घाटन समारोह में गौरव सिंह, वंदना पांडेय, कनक श्रीवास्तव, ज्योति सिंह, आस्था मिश्रा, केसरी मिश्रा, शशांक यादव, मुकेश साहू, महाविद्यालय मुख्य नियंता डॉ. परेश पांडेय, डॉ. वाई पी त्रिपाठी, डॉ. राम अवतार आदि मौजूद रहे।
समागम का संचालन अखिलेश ने किया। सफल रोवर रेंजर टीम प्रादेशिक समागम दिगम्बर जैन कालेज, बड़ौत जनपद बागपत में प्रतिभाग करेगी।