फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सरयू में बन रहा जलमार्ग, कोलकता तक चलेगी क्रूज

सरयू में बन रहा जलमार्ग, कोलकता तक चलेगी क्रूज

Tue, 08 Jan 2019 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
सरयू में बन रहा जलमार्ग, कोलकता तक चलेगी क्रूज
सरयू में बन रहा जलमार्ग, कोलकाता तक चलेगा क्रूज
विज्ञापन

अयोध्या। अयोध्या के गुप्तारघाट से सरयू में जलमार्ग बनाने का काम तेजी से शुरू हो गया है। हाईपावर डोजर से सरयू की बीच धारा में छह सौ मीटर चौड़ाई में खोदाई हो रही है।

वाराणसी की तरह गुप्तारघाट पर वाटर वेज टर्मिनल बनेगा। यहां से मांझी घाट तक भारतीय राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-40 घोषित किया गया है। इस मार्ग को विश्व बैंक की मदद से केंद्र सरकार का जहाजरानी मंत्रालय विकसित कर रहा है।
विज्ञापन


जिस पर कोलकाता तक मालवाहक जहाज के साथ क्रूज चलेंगे। इस नये जलमार्ग से न सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि, खर्च भी 80 फीसदी तक कम हो जाएगा। क्रूज चलने से पर्यटन विकास के साथ नदी तटीय इलाकों की तस्वीर भी चमकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में देश का पहला वाटर वेज टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित किया था। गंगा नदी पर करीब 5369.18 करोड़ रुपये की लागत से बने टर्मिनल पर आया खर्च संयुक्त रूप से केंद्र सरकार और विश्व बैंक ने आधा-आधा वहन किया है। इसी तर्ज पर अयोध्या में भी काम तेजी से शुरू हो गया है।

यहां दिसंबर 2017 में जीआईसी की सभा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सरयू को जलमार्ग के रूप विकसित करने का एलान किया गया था। तब उन्होंने कहा था कि जलमार्ग से यात्रा में अस्सी प्रतिशत खर्च कम लगता है और समय की भी बचत होती है।

देश की 111 नदियों को जलमार्ग के रूप में विकसित करने की योजना चल रही है। बीते साल जून माह में बस्ती में इसका शिलान्यास भी किया गया था। अब इस काम की शुरूआत गुप्तारघाट से हो गई है।

सिंचाई विभाग लखनऊ के सहायक अभियंता एसपी सिंह कहते हैं कि यूपी सरकार गुप्तारघाट संवार रही है। पैचिंग के साथ घाटों तक पानी लाने की कवायद जारी है।

सरयू की बीच धारा में खोदाई केंद्रीय सरकार करा करी है। इंडिया वाटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (आईडब्लूएआई) के अवर अभियन्ता वी प्रकाश ने बताया कि पोर्ट के सर्वे काम पूरा हो गया है।

गुप्तारघाट से धारा को गहरा करने के साथ बालू को दोनों तरफ छह सौ मीटर तक किनारे निकाला जा रहा है। जल मार्ग से सबसे पहले अयोध्या से पटना तक परिवहन शुरू किया जाएगा।

भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि जल परिवहन के लिए भारतीय राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 40 का पहला पिलर गुप्तारघाट, अयोध्या है, जो मांझी घाट बिहार के पास गंगा तक 350 किमी. लंबा होगा।

गुप्तारघाट पर वाराणसी की तर्ज पर करोड़ों की लागत से टर्मिनल बनेगा, यहां से न सिर्फ यात्रियों के लिए क्रूज, बल्कि मालवाहक जहाज भी चलेंगे। इसके बनने से सरयू के घाटों के दिन बहुरेंगे। इससे यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं सरयू के तटीय इलाके भी विकसित होंगे।

जल परिवहन से यातायात सुविधाओं के लिए अयोध्या के सरयू से घाघरा होते हुए पटना-कोलकता तक की यात्रा आने वाले कुछ ही दिनों में सुगम हो जाएगी। सबसे खास बात यह कि क्षेत्र के किसानों को अब अपने उत्पाद की सही कीमत मिल सकेगी।

क्योंकि जल परिवहन शुरू होने से व्यापार के अवसर बढ़ेंगे। जल मार्ग से कोलकाता को जोड़ने की कवायद मूर्त रूप लेने पर आसपास के ही नहीं अधिकतर व्यवसायी भी खुश हैं।


माझा क्षेत्र में सर्वाधिक पैदावार खरबूज, तरबूज, ककड़ी और सब्जियों की होती है। ज्यादा पैदावार होने इन्हें औने-पौने स्थानीय बाजारों में बेचना पड़ता है।

जलमार्ग खुलने से इसके उचित दाम किसानों को मिलेंगे। बदले में कोलकाता से रेडीमेड कपड़े, साइकिल आदि की खेप आसानी से शहर पहुंच सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed