{"_id":"5c339447bdec22570860bda1","slug":"141546884167-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजन को लेकर तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजन को लेकर तैयारी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल-कॉलेजों मेें कल विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी शपथ
अयोध्या। जिले में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाए जाने की तैयारी तेज है। स्कूल, कॉलेज से लेकर जिले स्तर पर इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। निर्वाचन विभाग ने सभी संबंधित को इस बाबत पत्र जारी कर दिया है।
रष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर जो रूपरेखा तय की गई है उसके मुताबिक कार्यक्रमों का शुभारंभ तो 9 जनवरी से ही हो जाएगा। 9 जनवरी को स्कूल-कॉलेजों मेें बनाए गए मतदाता साक्षरता क्लब से छात्र-छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाए जाने के साथ जागरूकता को लेकर गीत, निबंध, वाद-विवाद, भाषण, पोस्टर, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक आदि आयोजित किए जाएंगे।
राष्ट्रीय मतदान जागरूकता रैली निकाली जाएगी। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल, कॉलेज स्तर पर प्रधानाचार्य प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत करेंगे। तहसील स्तर पर भी ऐसे ही आयोजन होंगे।
विज्ञापन
यहां भी विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके बाद तहसीलों के विजेताओं से जिले स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित होगी। इनमें प्रथम, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन में डीएम पुरस्कृत करेंगे।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को 11 बजे सभी स्थानों पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम कराया जाएगा। इन कार्यक्रमों में नागरिकों को ईवीएम व वीवी पैट का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ सहायक तौसीफ अहमद ने बताया कि आयोजनों को लेकर पत्र जारी कर दिया गया है। तहसील से जिले स्तर पर इसकी मानीटरिंग शुरू कर दी गई है।