फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   समाधान दिवस में आईं 134 शिकायतों में से 31 का निस्तारण

समाधान दिवस में आईं 134 शिकायतों में से 31 का निस्तारण

Sat, 05 Jan 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
समाधान दिवस में आईं 134 शिकायतों में से 31 का निस्तारण
अयोध्या। जिले की सभी कोतवाली व थानों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आईं कुल 134 शिकायतों में से 31 शिकायतों का निस्तारण किया गया। अन्य के लिए टीम गठित की गई।
विज्ञापन



नगर कोतवाली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 4 शिकायतें आईं, इनमें से 3 का निस्तारण किया गया। यहां पर सिटी मजिस्ट्रेट वैभव शर्मा, प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र आदि मौजूद रहे। थाना कैंट में कुल 7 शिकायतें आईं, इनमें से 3 का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन



अयोध्या कोतवाली में आरएम अशोक कुमार व सीओ राजू साव की मौजूदगी में 14 शिकायतें आईं, इनमें से 5 का निस्तारण किया गया। आरजेबी थाने में सीओ राजू साव व प्रभारी अमर सिंह की मौजूदगी में एक शिकायत आई जो निपटा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं ग्रामीण इलाके के थाना खंडासा में एसडीएम मिल्कीपुर केडी शर्मा की अध्यक्षता में 14 शिकायतें आईं इनमें से 1 का निस्तारण किया गया। तारुन थाने पर थानाध्यक्ष रिकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में 5 शिकायतें आईं, इनमें से किसी का निस्तारण नहीं हो सका। रुदौली में 7 शिकायतें आईं, इनमें से एक का समाधान किया गया। यहां राजस्व निरीक्षक विश्वनाथ सिंह, प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव मौजूद रहे।


थाना इनायतनगर पर प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा की मौजूदगी में 6 शिकायतें आईं, एक का निस्तारण हुआ। रौनाही पर कुल 7 मामले आयेे एक का निस्तारण करा दिया गया। यहां एसडीएम सोहावल राजीव शुक्ल, सीओ सदर बीरेंद्र विक्रम, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह मौजूद रहे। मवई थाने में 5 शिकायतें आईं, जिनमें से एक का निस्तारण हुआ।


गोसाईगंज कोतवाली में 10 मामले आए इनमें से 3 निपटाए गए। थाना हैदरगंज में कुल 18 शिकायतें आईं, जिसमें से तीन निपटाई गईं। पटरंगा थाने में कुल 4 मामले आए, एक का निस्तारण किया गया। महराजगंज थाने में प्रभारी निरीक्षक अश्विनी मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 8 शिकायतें आईं इनमें से 3 का निस्तारण किया गया।



उप जिलाधिकारी बृजेंद्र द्विवेदी व सीओ अरविंद चौरसिया की अध्यक्षता में बीकापुर कोतवाली में 17 शिकायतें आईं जिसमें एक भी निस्तारण नहीं हो सका। थाना पूरा कलंदर में आयोजित दिवस में 7 मामले आए इनमें से 4 का निस्तारण किया गया। यहां एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed