{"_id":"5c2e58b5bdec2256ea196028","slug":"141546541237-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम की पैड़ी की अविरलता को लेकर 29 करोड़ से बन रहा पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम की पैड़ी की अविरलता को लेकर 29 करोड़ से बन रहा पंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम की पैड़ी को अविरल बनाने का काम शुरू
अयोध्या। हरिद्वार की हरि की पैड़ी की तर्ज पर राम की पैड़ी को अविरल बनाने का काम शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल राम की पैड़ी की अविरलता के लिए छह गुना क्षमता वाले पंप हाउस के निर्माण के लिए नहर की खोदाई तेजी से चल रही है। अभी तक पंप हाउस की क्षमता 40 क्यूसेक है।
अविरल प्रवाह के लिए इसे बढ़ाकर 240 क्यूसेक क्षमता का पंप हाउस स्थापित किया जा रहा है। इसके लिए 29 करोड़ का धन स्वीकृत हो चुका है। अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन के नक्शे पर लाने के लिए शासन की परियोजनाओं में राम की पैड़ी प्रमुख है। राम की पैड़ी की अविरलता के लिए आई-गई सरकारों द्वारा करोड़ों खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही राम की पैड़ी के सुंदरीकरण की कार्ययोजना पर काम चल रहा है। सबसे बड़ी चुनौती राम की पैड़ी की धारा के अविरल प्रवाह का है, जिसको लेकर काम शुरू हो चुका है। सरयू नहर खंड के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्य को लेकर अधिशासी अभियंता जय सिंह ने बताया कि राम की पैड़ी की अविरलता के दो चरणों में काम होना है।
विज्ञापन
पहले चरण में राम की पैड़ी में लगे पंप हाउस की क्षमता बढ़ाई जानी है। वर्तमान पंप की क्षमता 40 क्यूसेक है जो अब छह गुना बढ़कर 240 क्यूसेक हो जाएगी। इसका कार्य प्रारंभ हो चुका है। राम पैड़ी के पंप हास के समीप ही दूसरे पंप हाउस के निर्माण के लिए खोदाई का काम चल रहा है। बताया कि प्रयास हो रहा है कि पंपों को वाटर लेबिल से नीचे स्थापित किया जाए।
जिससे वर्ष भर पानी की कमी की समस्या दूर हो जाएगी। अभियंता जय सिंह ने बताया कि आईआईटी रुड़की को भेजी गई मॉडल स्टडी रिपोर्ट भी आ गई है। रिपोर्ट का अध्ययन यहां के विशेषज्ञों की टीम कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार राम की पैड़ी की दूसरे चरण की सिविल परियोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।
सिविल परियोजना के तहत अविरल प्रवाह में वेग बनाए रखने के लिए सरयू नदी से लिफ्ट पानी के बहाव के लिए भूमिगत नहर में फ्लो के लिए सिविल कार्य किया जाएगा। इसके तहत स्केप चैनल व ढाल बनाकर कृत्रिम रूप से अनवरत प्रवाह बनाए रखने में आसानी होगी। रामनगरी के ऐतिहासिक घाटों में शामिल लक्ष्मण घाट के भी विस्तार की योजना पर शीघ्र ही काम शुरू होने की उम्मीद है।
लक्ष्मण घाट की नई परियोजना को शासन से स्वीकृत मिल गई है। करीब आठ करोड़ की लागत से लक्ष्मण घाट को सुंदर रूप प्रदान किया जाएगा। नई योजना के तहत लक्ष्मण् ाघाट 108 मीटर लंबा होगा। घाट पर सीढ़ियां आदि का निर्माण किया जाएगा। यहां श्रद्धालुओं के बैठने आदि की भी व्यवस्था की जानी है। इसके निर्माण से लक्ष्मण घाट का वजूद संरक्षित हो सकेगा साथ ही साथ अयोध्या के सौंदर्य में भी निखार आएगा।