फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   राज्य शिक्षक पुरस्कार पाकर ऋतु ने बढ़ाया मान

राज्य शिक्षक पुरस्कार पाकर ऋतु ने बढ़ाया मान

Wed, 05 Sep 2018 11:34 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
राज्य शिक्षक पुरस्कार पाकर ऋतु ने बढ़ाया मान
राज्य शिक्षक पुरस्कार पाकर ऋतु ने बढ़ाया मान
विज्ञापन

फैजाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों बुधवार को राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करके शिक्षिका ऋतु जमाल ने जिले का मान बढ़ाया है। मसौधा के प्राथमिक विद्यालय उसरू की शिक्षिका ऋतु जमाल अध्यापन के अपने अलग व अनूठे अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

इसी की बदौलत उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। पुरस्कार पाकर उन्होंने इसे अपने व इस तरह के कार्य करने वाले के लिए गौरव की बात बताई है। मसौधा के प्राथमिक विद्यालय उसरू में प्रधानाध्यापक ऋतु जमाल को बुधवार को राजधानी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया है।
विज्ञापन


लखनऊ के निजी कॉलेज में शिक्षण कार्य कर रही ऋतु जमाल वर्ष 2006 में बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर चयनित हुईं। ऋतु जमाल शिक्षण कार्य में नए-नए प्रयोग के साथ अपने अनूठे अंदाज के लिए जानी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व वे प्राथमिक विद्यालय चकनथा, गंजा आदि में अध्यापन कार्य कर चुकी हैं। अपने शिक्षण कार्य में उन्होंने सीमित संसाधन व अनेक समस्याओं के बीच भी सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों में प्रचलित धारणा से उबारने का कार्य किया।

उन्होंने छात्रों को रंगों की पहचान कराने के लिए ब्लैक बोर्ड की जगह व्हाइट बोर्ड का इस्तेमाल किया। स्कूल में एक्टिविटी-डे भी मनाना शुरू किया। छात्रों के ज्ञानवर्धन के लिए उन्होंने डाक्यूमेंट्री व फिल्में दिखाने की परंपरा शुरू की।

सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से उन्होंने विद्यालय में बच्चों के हित के लिए कई विकास कार्य भी कराए। इसके अलावा वे अपने वेतन से भी तमाम मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति कराती हैं। इससे पूर्व उन्हें अवार्ड ऑफ टीचर इनोवेटर पुरस्कार भी मिल चुका है।

साथ ही वे 1993 में एलटी टॉपर भी रह चुकी हैं। उन्होंने बायो केमेस्ट्री से एमएससी उत्तीर्ण किया है। राज्य शिक्षक पुरस्कार से उत्साहित शिक्षिका ऋतु जमाल ने कहा कि मेरे माध्यम से जिले को सम्मान मिला है, ये मेरे लिए अत्यंत खुशी की बात है।

मुख्यमंत्री के हाथों, गर्वनर राम नाइक, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल आदि के बीच पुरस्कार मिलना मेरे लिए अविस्मरणीय पल है। कहा कि, पैसा तो हर कोई किसी भी रूप में कमा सकता है लेकिन एक अलग पहचान मिलना गौरवपूर्ण है।


नए लोगों को मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान मिलने से नई पीढ़ी में एक उम्मीद की किरण जगी है। इसी तरह से हर क्षेत्र में पारदर्शिता आवश्यक है, ताकि लोगों को उनकी मेहनत के हिसाब से परिणाम मिले और लोग हर क्षण कुछ बेहतर और अलग करने के लिए सोचने को बाध्य हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed