फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   भारतीय कृषि आधुनिकता की ओर अग्रसर : प्रो.कामना सेन

भारतीय कृषि आधुनिकता की ओर अग्रसर : प्रो.कामना सेन

Sat, 17 Mar 2018 12:00 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
भारतीय कृषि आधुनिकता की ओर अग्रसर : प्रो.कामना सेन
आधुनिकता की ओर अग्रसर भारतीय कृषि : प्रो. सेन
विज्ञापन

फैजाबाद। आज भारतीय कृषि परंपरागत एवं रूढ़िवादी प्रवृति को छोड़कर आधुनिकता की ओर तेजी से अग्रसर है। आज भारतीय कृषि में निरंतर नए-नए तकनीकों के माध्यम से कृषि कार्य संपन्न होते हुए उत्पादकता को बढ़ा रहा है। वर्तमान कृषि का यह परिवर्तन भारतीय अर्थव्यवस्था में औद्योगिक क्षेत्र को भी विकसित कर रहा है। यह बातें लखनऊ विश्वविद्यालय की अर्थशास्त्र विभाग की वरिष्ठ आचार्य प्रो. कामना सेन गुप्ता ने कही।

वह अवध विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग और दृश्य कला विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को बदलते परिदृश्य में भारतीय कृषि विकास विषय पर आयोजित संगोष्ठी में व्याख्यान दे रही थीं। उन्होंने आधुनिक खेती के नई तकनीक और उर्वरक के प्रयोग की जानकारी देते हुए अधिकाधिक कृषि उत्पादन लेने के तरीके गिनाए। व्याख्यान कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष, अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग डॉ. विनोद कुमार श्रीवास्तव ने किया। अध्यक्षता अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. आशुतोष सिन्हा ने की। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से डॉ. प्रिया कुमारी, डॉ. प्रदीप कुमार त्रिपाठी, डॉ. अलका श्रीवास्तव, पल्लवी सोनी, सरिता द्विवेदी, रीमा सिंह, सत्येंद्र प्रताप सिंह समेत छात्र आनंद कुमार गुप्ता, शिवम सिंह यादव, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed