{"_id":"596a5fe04f1c1b9a648b4793","slug":"141500143584-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में कई शिक्षक मिले अनुपस्थित, कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में कई शिक्षक मिले अनुपस्थित, कार्रवाई
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षकों का वेतन रोका
अमसिन (फैजाबाद)। खंड शिक्षा अधिकारी मया अंजनी कुमार सिंह ने शनिवार को शिक्षा क्षेत्र के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय देवगिरिया में निरीक्षण के समय सहायक अध्यापिका सीमा यादव के अलावा प्रधानाध्यापिका यास्मीन बानो, शिक्षक दक्ष कुमार व नीलम पाल बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले।
अनुपस्थित अध्यापकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने की संस्तुति करते हुए बीएसए को आख्या प्रेषित की है। प्राथमिक विद्यालय अंकारीपुर में शिक्षिका शबनम बानो, मीना को समय से विद्यालय पहुंचने की चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण की मांग की गई।
प्राथमिक विद्यालय रेहडी़ में साफ-सफाई एवं अध्यापन कार्य समय-सारणी के अनुरूप न होने व बच्चों की उपस्थिति कम होने पर प्रधानाध्यापक शैलेंद्र सहाय से स्पष्टीकरण मांगा गया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विद्यालय में पठन-पाठन एवं गुणवत्ता में सुधार के लिए निरीक्षण जारी रहेगा।