फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   1.40 lakh devotees visited Ramlala

Ayodhya News: 1़ 40 लाख भक्तों ने किए रामलला के दर्शन, बना रिकॉर्ड

Tue, 28 Nov 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 28 Nov 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
1.40 lakh devotees visited Ramlala
हनुमानगढ़ी में दर्शन करते विदेशी भक्त
- रामजन्मभूमि तक भक्तों को खींच ले गई मंदिर निर्माण देखने की लालसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। कार्तिक पूर्णिमा मेले में रामलला के दर्शन का रिकॉर्ड बन गया है। रामजन्मभूमि के इतिहास में यह पहली बार है जब एक दिन में 1़ 40 लाख भक्तों ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई है। मंदिर निर्माण देखने की लालसा कार्तिक पूर्णिमा में अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं को रामलला के दरबार तक खींच ले गई, जिसका परिणाम रहा कि दर्शन का रिर्काड बन गया।
इससे पहले इसी साल रामनवमी के दिन दर्शन का रिकॉर्ड बना था। तब 1़ 26 लाख भक्ताें ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई थी। इससे पहले 1 जनवरी 2023 को 1़ 12 लाख भक्त रामलला के दरबार पहुंचे थे। रामलला के दर्शन अवधि में बढ़ोत्तरी के बाद कार्तिक पूर्णिमा पर सर्वाधिक श्रद्धालु रामलला के दरबार पहुंचे। पहली पाली में जहां 1़ 07 लाख श्रद्धालुओं ने माथा टेका वहीं दूसरी पाली में महज 33 हजार श्रद्धालु ही दर्शन-पूजन को पहुंचे। श्रद्धालुओं में राममंदिर निर्माण देखने की ललक नजर आ रही थी। रामजन्मभूमिपथ पर प्रवेश करते ही राममंदिर का शिखर देखकर भक्त आह्लादित होकर जयघोष करते नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

बहराइच निवासी अशोक शर्मा ने कहा कि मंदिर की भव्यता दूर से ही देखते बन रही है। दिल्ली निवासी कारोबारी जयप्रकाश गुप्ता राममंदिर निर्माण देख भावुक थे कहा कि जीवन धन्य हो गया, कभी सोचा नहीं था मंदिर बनेगा, आज मंदिर भी बन रहा है और अयोध्या भी सज रही है। वहीं हैदराबाद से आए श्रद्धालुओं ने ट्रस्ट के पुराने कार्यालय के सामने स्थित रामनिवास मंदिर में कोलाटुम नृत्य की प्रस्तुति दी। श्रद्धालुओं ने बताया कि यह कोलाटुम यानि डांडिया नृत्य ईश्वर से संपर्क स्थापित करने का एक क्रियात्मक माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्तिक मेले में विदेशी भी पहुंचे
- कार्तिक मेले में विदेशी भी नजर आए और रामलला व हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई। अमेरिका से आए जेम्स व उनकी पत्नी लेलिना हनुमानगढ़ी से दर्शन कर लौट रहीं थी, कहा कि वी सी राम टेंपल...सो ब्यूटीफुल, वंडरफुल...। वी फील फारचुनेट टू वरशिप राम एंड बजरंग बली...। इसी तरह कुछ अन्य विदेशी श्रद्धालु भी मेले का आनंद उठाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed