फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   कांग्रेस से डॉ निर्मल खत्री और लोगपा से रिटायर आईएएस ने भरा परचा

कांग्रेस से डॉ निर्मल खत्री और लोगपा से रिटायर आईएएस ने भरा परचा

Thu, 11 Apr 2019 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस से डॉ निर्मल खत्री और लोगपा से रिटायर आईएएस ने भरा परचा
कड़ी सुरक्षा के बीच पहले दिन दो नामांकन
विज्ञापन

अयोध्या। लोकसभा चुनाव के लिए फैजाबाद संसदीय सीट पर पहले दिन कड़ी सुरक्षा के बीच दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नामांकन करने वालों में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री और लोक गठबंधन पार्टी के प्रत्याशी के रूप में रिटायर आईएएस विजय शंकर पांडेय ने लाव-लश्कर के साथ जुलूस निकालकर ताकत दिखाई।

दोनों प्रत्याशियों ने कलक्ट्रेट में रिटर्निंग अफसर अनुज कुमार झा को अपना नामांकन पत्र सौंपा। नामांकन के लिए कलक्ट्रेट परिसर कड़ी सुरक्षा में जकड़ा रहा। मजिस्ट्रेटों के साथ ही पुलिस के अफसर मौजूद रहे। हर गतिविधि की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी के साथ रिकॉर्डिंग भी होती रही।
विज्ञापन


नामांकन को लेकर शक्ति प्रदर्शन का दौर पहले दिन से ही शुरू हो गया है। बुधवार को नामांकन दाखिल करने वाले कांग्रेस और लोग गठबंधन पार्टी के प्रत्याशियों ने वाहन, मोटर साइकिल और पैदल जुलूस निकाला। कांग्रेस का जुलूस शहर के गुलाबबाड़ी से निकला। नारे लगाते हुए भारी भीड़ चौक, रिकाबगंज, गांधी पार्क से होते हुए एसएसपी आवास पहुंची तो बैरीकेडिंग के पास रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से पार्टी प्रत्याशी डॉ. निर्मल खत्री ने सहयोगियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थल डीएम न्यायालय कक्ष पहुंचकर रिटर्निंग अफसर को अपना नामांकन पत्र सौंपा। उन्होंने अपना नामांकन पत्र तीन सेट में दाखिल किया है। उनके साथ बीकापुर के जयकरन वर्मा, मिल्कीपुर के माधव प्रसाद व दरियाबाद के अफाक अहमद प्रस्तावक थे।

नामांकन जुलूस में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, राज बहादुर, पूर्व सांसद आलिया जुबेरी, जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह, संगठन मंत्री अशोक सिंह, एआईसीसी सदस्य केके सिंन्हा समेत अन्य लोग थे। लोक गठबंधन पार्टी के प्रत्याशी विजय शंकर पांडेय का नामांकन जुलूस नाका स्थित एक लॉन से निकला।

काफी संख्या में लोग वाहनों, मोटर साइकिल और पैदल फतेहगंज, चौक रिकाबगंज होते हुए तहसील तिराहे से एसएसपी आवास के पास पहुंचे। यहां बैरीकेडिंग पर रोक दिया गया। यहां से प्रत्याशी विजय शंकर पांडेय अपने प्रस्तावकों के साथ कलक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय कक्ष पहुंचे। उन्होंने रिटर्निंग अफसर को अपना नामांकन पत्र एक सेट में सौंपा।


इनके प्रस्तावकों में मिल्कीपुर के राधिका प्रसाद, अजय मोहन, अयोध्या के गिरीश प्रताप सिंह, दयानंद दूबे, ओरौनी लाल, श्री नारायण चतुर्वेदी, गोपाल मणि, अमरेंद्र प्रताप और बीकापुर के अमरनाथ व योगेंद्र शामिल थे। नामांकन को लेकर प्रशासन ने सख्त व्यवस्था की थी। कलक्ट्रेट के बाहर पूरब और दक्षिण की सड़क को भी आम लोगों के लिए बंद रखा गया था। कमिश्नर आवास, एसएसपी आवास और जिला पंचायत की ओर से आने वाली सड़क पर पुलिस का पहरा रहा। किसी को भी आने जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed