{"_id":"5c966a0fbdec224e4c2030c0","slug":"131553361423-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी विभाग समन्वय स्थापित कर दुरूस्त करें मेला व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी विभाग समन्वय स्थापित कर दुरूस्त करें मेला व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। रामनवमी मेले को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। पांच से 14 अप्रैल तक होने वाले रामनवमी मेले में लाखों श्रद्धालु अयोध्या में जुटेंगे। शनिवार को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने तुलसी स्मारक भवन में गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक कर मेला व्यवस्था की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन रामनवमी मेले में भव्य व्यवस्था कराएगा। आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। डीएम ने कहा कि सभी विभाग समन्वय स्थापित कर मेले की व्यवस्था चाक चौबंद करें। पानी, बिजली, साफ-सफाई व दवाई की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पेयजल आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति, घाटों पर स्नान के लिए जल की उपलब्धता, सड़कों की मरम्मत, दरेशी, खोया-पाया केंद्र, कंट्रोल रूम आदि के संबंध में यथाशीघ्र कार्यवाही पूर्ण कर ली जाये तथा मेला अवधि के दौरान ट्रैफिक पुलिस, यातायात व सुरक्षा से संबंधित विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
एआरएम रोडवेज को मेले के समय अतिरिक्त बसों की व्यवस्था व अस्थाई बस स्टैंडों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधीक्षक रेलवे स्टेशन को मेला स्पेशल ट्रेन चलाने सहित मनकापुर-फैजाबाद पैसेंजर, सरयू-एक्सप्रेस में मेले के दौरान अतिरिक्त कोच लगवाने को कहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरयू नहर खंड के घाटों को व्यवस्थित करने, स्नान हेतु जल की उपलब्धता, राम की पैड़ी की सफाई आदि कार्य, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को मेला क्षेत्र से आवारा पशुओं को हटाने, पाव कॉर्पोरेशन को मेले के दौरान जनपद को विद्युत कटौती से मुक्त रखने, प्राथमिक उपचार केंद्रों की स्थापना, प्रमुख स्थलों पर एंबुलेंस व्यवस्था आदि सुनिश्चित करने को भी निर्देशित किया।
एसएन बागी, शिवकुमार मिश्र, दीपचंद राही, सम्राट अशोक मौर्य, घनश्यामदास पहलवान, पार्षद नंदलाल गुप्ता आदि ने भी सुझाव भी दिए। इस मौके पर एसपी सिटी अनिल कुमार सिसौदिया, सिटी मजिस्ट्रेट संतोष कुमार, सीओ अयोध्या अमर सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
एसएसपी जोगेेंद्र कुमार ने कहा कि रामनवमी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुरक्षा व सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है प्रमुख मंदिरों तथा स्नानघाटों पर विशेष बल तैनात किये जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। कहीं से कोई समस्या नहीं आनी पायेगी। घाटों पर जल पुलिस, गोताखोर व नावों से नदी में निगरानी होगी, जल बैरीकेटिंग कराई जायेगी।
पांच अप्रैल से शुरू होगा रामनवमी मेला
एडीएम सिटी वैभव शर्मा ने बताया कि चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा पांच अप्रैल को अपरान्ह 1:36 बजे से वासंतीय नवरात्र प्रारंभ हो जाएगा। प्रतिपदा छह अप्रैल की दोपहर 2:35 बजे तक होगी। जबकि दुर्गा अष्टमी 12 अप्रैल को पूर्वान्ह 10:15 बजे से प्रारंभ होकर 13 अप्रैल प्रात: 8:13 बजे तक होगी। 13 अप्रैल को श्रीरामजन्मोत्सव प्रात: 8:13 बजे से शुरू होकर 14 अप्रैल को प्रात: 5:57 बजे तक है।