{"_id":"5b61fae44f1c1b9b3e8b495c","slug":"131533147876-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 करोड़ की लागत से बनेगा एयरपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 करोड़ की लागत से बनेगा एयरपोर्ट
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद को जल्द मिलेगी एयरपोर्ट की सौगात
फैजाबाद। एयर पोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया ने रामनगरी के अंतरराष्ट्रीय महत्व को देखते हुए यहां हवाई अड्डा बनाने की सहमति दे दी है। इसके लिए प्रदेश सरकार से तीन सौ बीघा भूमि मांगी गई है। एयरपोर्ट से 10 सेवाएं शुरू करने की योजना है। इस पर करीब 300 करोड़ लागत आने की उम्मीद है। सांसद लल्लू सिंह ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने भूमि अधिग्रहण की सहमति दे दी है, जल्द फैजाबाद को एयरपोर्ट की सौगात मिलेगी। कहा कि, इसके लिए नागरिक उड्डयन मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक को दर्जनों पत्र लिखे थे। मंगलवार को उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु से मुलाकात की थी, तब फैजाबाद एयरपोर्ट का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। सांसद ने बताया कि मुलाकात के दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री ने जानकारी दी है कि यूपी के मुख्यमंत्री ने इस संदर्भ में अपनी सहमति प्रदान की है। आवश्यकतानुसार भूमि प्रदान करने के लिए कहा है। सांसद ने बताया कि एयरपोर्ट निर्माण में आने वाली बड़ी अड़चन का निवारण मुख्यमंत्री के द्वारा कर दिया गया है।