{"_id":"602eb1ff8ebc3ee97a196a17","slug":"1300-runners-will-run-in-ayodhya-half-marathon-faizabad-news-lko5655445191","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या हाफ मैराथन में दौड़ेंगे 1300 धावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या हाफ मैराथन में दौड़ेंगे 1300 धावक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को आयोजित होने वाली अयोध्या हाफ मैराथन में 1300 धावक दौड़ेंगे। इसकी तैयारी विवि प्रशासन की ओर से पूर्ण कर ली गई है।
शनिवार को सभी धावकों का मेडिकल चेकअप व किट वितरित की जाएगी। प्रतियोगिता विवि परिसर से सुबह 7 बजे से शुरू होकर 21.01 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में संपन्न होगी।
प्रतियोगिता के पुरस्कारों के तहत महिला व पुरुष वर्ग प्रथम पुरस्कार 25 हजार, द्वितीय पुरस्कार 21 हजार, तृतीय पुरस्कार 15 हजार, चतुर्थ पुरस्कार 11 हजार, पंचम पुरस्कार सात हजार एवं पांच अन्य प्रतिभागियों को एक-एक हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया जायेगा।
विज्ञापन
इस बार विवि प्रशासन ने खेल के तीन प्रमुख अवार्डी को अपना अतिथि बनाया है। मुख्य अतिथि ओलंपियन, अर्जुन अवार्डी एवं निदेशक खेल उत्तर प्रदेश के डॉ. आरपी सिंह होंगे।
जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में द्रोणाचार्य अवार्डी जेएस भाटिया, अर्जुन अवार्डी एथलेटिक्स गुलाब चंद्र होंगे। इस प्रतियोगिता के संरक्षक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह रहेंगे।
आयोजन सचिव डॉ. मुकेश वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में पंजीकृत किए हुए खिलाड़ियों का शनिवार को परिसर में मेडिकल चेकअप किया जायेगा। मेडिकल चेकअप के उपरांत प्रतिभागियों को चेस्ट नंबर, बैज व किट का वितरण किया जायेगा।
इस प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. संतोष गौड़, उपाध्यक्ष प्रो. शैलेन्द्र कुमार एवं अध्यक्ष प्रो. जसवंत सिंह है। कुलपति प्रो. सिंह के आदेश पर कोविड-19 के प्रोटोकाल में मैराथन प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसे सफल बनाने के लिए समितियां भी गठित कर दी गई है।