{"_id":"623caf0be949db62e60f32e9","slug":"13-players-from-ayodhya-selected-in-uttar-pradesh-team-faizabad-news-lko6229826170","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश टीम में अयोध्या के 13 खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश टीम में अयोध्या के 13 खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
अयोध्या। टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 27 से 31 मार्च तक सीनियर नेशनल चैंपियनशिप नागपुर, महाराष्ट्र में आयोजित होगा। इसमें प्रतिभाग करने वाली प्रदेश टीम की घोषणा कर दी गई है। उत्तर प्रदेश की बालिका टीम में अयोध्या जिले की 13 खिलाड़ियों को स्थान मिला है। उत्तर प्रदेश टीम का 10 दिन का शिविर अयोध्या में संचालित हुआ। उसके बाद टीम की घोषणा उत्तर प्रदेश टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के सचिव इमरान अहमद लारी द्वारा किया गया।
टीम के प्रस्थान करने से पहले यूपी के खिलाड़ियों को टी-शर्ट और लोअर देकर उत्तर प्रदेश टेनिस बॉल क्रिकेट संघ और जिला टेनिस क्रिकेट संघ ने सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश की बालिका टीम में अयोध्या जिले से ऋषिका तिवारी, मुस्कान जायसवाल, विधि यादव, नीलम निषाद, अदबिया बानो, नेहा वर्मा, मानसी निषाद, खुशबू निषाद, मोहनी निषाद, राखी निषाद, तृप्ति, आकांक्षा व सौम्या शामिल हैं।
जिला विद्यालय क्रीड़ा समिति के सचिव धर्मेंद्र सिंह, जिला ओलंपिक संघ के सचिव परमेंद्र सिंह, जिला तलवारबाजी संघ के सचिव विजेंद्र सिंह, चंद्रशेखर सिंह, अभिषेक सिंह, जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के सचिव रमेंद्र सिंह, जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष डॉ. संजय तिवारी, उत्तर प्रदेश टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के सचिव इमरान अहमद लारी, तौसीफ अहमद लारी, धीरेंद्र प्रताप सिंह, योगेश्वर सिंह, संतोष सिंह व अनुज कुमार आदि ने टीम को शुभकामनाएं दी हैं।