{"_id":"5cacf364bdec2214666d8e6b","slug":"121554838372-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर मर्यादित भाषा का प्रयोग करने की नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर मर्यादित भाषा का प्रयोग करने की नसीहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर मर्यादित भाषा का करें प्रयोग
अयोध्या। गांधी पार्क में आयोजित विजय लक्ष्य युवा एवं साइबर योद्धा सम्मेलन के दौरान भाजपा प्रदेश डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने सोशल मीडिया को लेकर कार्यकर्ताओं को मर्यादित भाषा का प्रयोग करने की नसीहत दी।
आतंकी हमलों को लेकर कांग्रेस व सपा-बसपा की खिंचाई की तथा कहा कि पुलवामा हमले के बाद शहीदों की तेरही से पहले मोदी ने चुनौती दी व एयर स्ट्राइक ने आतंकियों को जवाब दिया।
कहा कि सोशल मीडिया पर कार्यकर्ता मर्यादा का ध्यान रखें। भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र को कार्यकर्ता डंके की चोट पर जनता के हर व्यक्ति तक पहुंचाये। कहा कि जेपी आंदोलन के बाद दुनिया का सबसे बड़ा आंदोलन रामजन्मभूमि का है।
विज्ञापन
भाजपा ने राममंदिर को अपने संकल्प पत्र में रखा है। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने योजनाओं की श्रृंखलाओं के माध्यम से हर पात्र व्यक्ति को बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ प्रदान किया है, जिससे जनता में उत्साह है।
इस अवसर पर विधायकों में शोभा सिंह चौहान, बाबा गोरखनाथ, रामचंदर यादव, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, लोकसभा संयोजक डा. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, लोकसभा प्रभारी रामप्रकाश यादव समेत अन्य मौजूद रहे।