फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सजीव हुई त्रेता युग की रामनगरी, दीपोत्सव का आगाज

सजीव हुई त्रेता युग की रामनगरी, दीपोत्सव का आगाज

Mon, 05 Nov 2018 01:19 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
सजीव हुई त्रेता युग की रामनगरी,  दीपोत्सव का आगाज
सजीव हुई त्रेता युग की रामनगरी, दीपोत्सव का आगाज
विज्ञापन

अयोध्या। रामनगरी में तीन दिवसीय दीपोत्सव का रविवार को भव्य आगाज हुआ। लंका विजय के बाद प्रभु राम, लक्ष्मण व सीता के अयोध्या आगमन की खुशी में रामनगरी रोशनी से नहा उठी है। सरयू घाट, राम कथा पार्क और राम की पैड़ी के आगे देवलोक का दृश्य भी फीका नजर आ रहा है। सजावट देखने भारी भीड़ उमड़ रही है। अपर मुख्य सचिव एके अवस्थी ने तैयारियों का जायजा लिया।

शाम 6 बजे को अवध विवि के प्रेक्षागृह में लाओस देश की रामलीला मंचन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसका शुभारंभ अवध विवि के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने किया। लाओस के कलाकारों द्वारा मारीच मृग द्वारा सीता को आकृष्ट करना , सीता द्वारा मृग पाने के लिए राम से निवेदन करना... आदि का मंचन किया गया। मथुरा की मंडली भी मंचन कर रही है। यह देख दर्शक भी भाव विभोर हो गए।
विज्ञापन


सरयू घाट से लेकर मठ-मंदिरों में भगवान राम-सीता-लक्ष्मण के अयोध्या आने का इंतजार हो रहा है। घर-घर रंगोली सजायी जा रही है, दीपावली की पूर्व संध्या पर सभी के घर दीए से रोशन होंगे। पूरा दृश्य रामनगरी में त्रेतायुग को जीवंत करता प्रतीत हो रहा है। लंका पर विजय के बाद लौटे राम की खुशी जैसी दिवाली मनाने को लेकर अयोध्यावासी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साधु-संत और धर्माचार्य इस अलौकिक दृश्य को देखने के लिए भावविभोर हो रहे हैं। प्रदेश से लेकर जिले के आला अधिकारी अयोध्या में कैंप किए हुए हैं। वाटर शो के जरिए रामकथा, 30 फीट की राममूर्ति, 16 फीट की आराधना मुद्रा में हनुमान की मूर्ति आकर्षण का केंद्र होगी तो वहीं एशिया से लेकर यूरोप तक फैली राम संस्कृति का भी गवाह रामनगरी बनने जा रही है।

विभिन्न देशों के कलाकार अयोध्या में राम की लीला का मंचन करेंगे। अवध विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनेाज दीक्षित के निर्देशन में विद्यार्थियों ने दीपोत्सव का खाका तैयार किया। किस घाट पर कितने दीप जलेंगे, घाटों पर कितने वालंटियर मौजूद रहेंगे आदि का खाका तैयार किया गया।

अयोध्या के कुल 12 घाटों पर 3 लाख 35 हजार दीप जलाए जाने हैं। सर्वाधिक 50 हजार दीपक घाट नंबर 10 कौशल्या घाट पर जलाए जाने हैं। दीपोत्सव के प्रभारी आशीष मिश्र ने बताया कि घाट नंबर एक के लिए मोहित सिंह, दो के लिए नरेंद्र शुक्ला, तीन के लिए नैंसी श्रीवास्तव, घाट नंबर 4 पर अभिषेक सिंह, पांच पर प्रसून पांडेय, 6 पर तृप्ति सिंह, 7 पर शीतल गुप्ता, आठ पर मोहम्मद अमान, घाट नंबर 9 पर रवि प्रकाश पांडेय, 10 पर विशाल राठौर, 11पर राखी सिंह, 12 पर हर्षित सिंह को हेड बनाया गया है।

पूरे आयोजन में करीब पांच हजार वालंटियर रिकॉर्ड बनाने को आतुर हैं। दीपोत्सव के आगाज के साथ शासन व प्रशासन के आला अधिकारी अयोध्या में डट गए हैं। रविवार को अपर सचिव पर्यटन अवनीश अवस्थी ने अयोध्या पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। दीपोत्सव का मुख्य आयोजन 6 नवंबर को सुनिश्चित है।

जिसमें देश-विदेश से मेहमान शामिल हो रहे हैं। अपर सचिव ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल राम की पैड़ी, सरयू घाट वश रामकथा पार्क, कोरियाई पार्क जाकर की जा रही तैयारियों को देखा। निरीक्षण के बाद अवनीश अवस्थी ने कहा कि दीपोत्सव का आयोजन अयोध्या की गरिमा में वृद्धि करने वाला होगा। उन्होंने समस्त विभागों को कार्यक्रम के दौरान मुस्तैद रहने की हिदायत दी।

डीआईजी ओंकार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को फुलप्रूफ करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान नगर विधायक वेद गुप्ता, महापौर अयोध्या नगर निगम ऋषिकेश उपाध्याय, मंडलायुक्त मनोज मिश्र, डीएम डॉ. अनिल पाठक, एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। रामकथा संग्रहालय में लग रहा रामबाजार आकर्षण का केंद्र होगा। रामबाजार में रामकथा से जुड़ी दुर्लभ वस्तुओं, ग्रंथों, पुस्तकों का खजाना होगा।


विभिन्न देशों के कलाकार यहां प्रदर्शनी भी लगा रहे हैं। रामबाजार का उद्घाटन 6 नवंबर को होना है। अयोध्या शोध संस्थान के व्यवस्थापक रामतीरथ ने बताया कि रामबाजार में कुल 17 स्टाल लगाए जा रहे हैं। श्रीराम अवतार शर्मा द्वारा निर्मित राम वनगमन मार्ग की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र होगी। थाईलैंड, श्रीलंका, आंधप्रदेश, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, बिहार सहित अन्य प्रदेशों के कलाकारों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed