फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ऐतिहासिक सूर्यकुंड मेले में उमड़ा भक्तों का सैलाब

ऐतिहासिक सूर्यकुंड मेले में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Sun, 16 Sep 2018 11:35 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
ऐतिहासिक सूर्यकुंड मेले में उमड़ा भक्तों का सैलाब
सूर्यकुंड मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन

अयोध्या। ऐतिहासिक दर्शननगर के सूर्यकुंड परिसर में बड़े रविवार को लगे परंपरागत मेले में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने पवित्र सूर्यकुंड में डुबकी लगाई और भगवान सूर्यनारायण मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मेला क्षेेत्र में आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहा। बड़े रविवार को इस वर्ष भी सूर्यकुंड परिसर में मेले का आयोजन किया गया। ब्रह्ममुहूर्त से ही शुरू हुआ स्नान, दर्शन, पूजन का सिलसिला सायंकाल तक जारी रहा।
विज्ञापन


मेले में लगी प्रदर्शनी, छोटे, बड़े झूले, विभिन्न प्रकार की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं। सुबह से लेकर शाम तक सूर्य मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। पौराणिक सूर्यकुंड में स्नान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सूर्य मंदिर में माथा टेका और मनौतियां मांगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में आसपास के जिलों टांडा, अंबेडकरनगर सहित गोसाईगंज, पूराबाजार, मयाबाजार, अयोध्या, फैजाबाद से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पौराणिक मान्यता है कि सूर्यकुंड में विधिपूर्वक स्नान एवं दान करने से समस्त पापों का नाश तथा सूर्यलोक की प्राप्ति होती है।

यहां पर श्रद्धापूर्वक साविधि स्नान करने से चर्म, कुष्ठादि रोग एवं दरिद्रता आदि दूर हो जाती है। जिलाधिकारी डॉ. अनिल पाठक ने स्वयं मेला क्षेत्र में पहुंचकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और सूर्य मंदिर में पूजन अर्चन भी किया।

एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय, एसपीसिटी अनिल सिंह सिसौदिया, एसडीएम सदर मधुसूदन नागराज हुलगी, आरएम अयोध्या अशोक कुमार, सीओ अयोध्या राजकुमार साव, कोतवाली प्रभारी जगदीश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मेलाक्षेत्र में मुस्तैद रहा।



भगवान सूर्यनारायण की हुई महाआरती
नई सीख संस्था के द्वारा बड़े रविवार के पुनीत अवसर पर भगवान सूर्यनारायण की 501 बत्ती की भव्य महाआरती का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद गोसाईगंज विधायक इंद्रप्रताप तिवारी ने महाआरती की।

कहा कि धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने के लिए उनकी सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने सूर्यकुंड के विकास में हर संभव सहयोग देने का भी आश्वासन दिया।

आरती में सत्यदेव मिश्र, डॉ.संतोष पांडेय, बलराम पांडेय, ब्रह्मदेव मिश्र, रामायण पांडेय, रामसूरत पांडेय सहित बड़ी संख्या में भक्त शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed