{"_id":"5b634b444f1c1b0c718b77d1","slug":"121533233988-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोहावल व अयोध्या में हुई रिकार्ड बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोहावल व अयोध्या में हुई रिकार्ड बारिश
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगरी में 84 मिमी. रिकॉर्ड बारिश, बंधा और सड़क कटी
फैजाबाद। चार दिनों से लगातार हो रही मूसलधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अभियंता विनय कुशवाहा ने बताया कि बृहस्पतिवार को सोहावल तहसील में बृहस्पतिवार को सर्वाधिक 113 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं रामनगरी में रिकॉर्ड 84 मिमी. बारिश हुई। अयोध्या में इस वर्ष की सर्वाधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई। कुमारगंज में 42 मिमी. बारिश हुई है।
चार दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मवई प्रतिनिधि के अनुसार बृहस्पतिवार बघेडी व नौरोजपुर के बीच बने 25 साल पुराना तटबंध कट जाने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न होकर बर्बाद हो गई। ओहरामऊ-सहजना, परौली-मंझौटी को जाने वाली सड़कें बह जाने से गांवों का संपर्क कट गया है।
रजनपुर व नेवरा गांव में जलभराव से लोगों के घरों में पानी घुस गया है। स्कूल की चारदीवारी ढह गई है। मुराइनपुरवा गांव में एक विधवा बुजुर्ग की झोपड़ी जमीदोंज हो जाने से वह घायल हो गई। बघेडी गांव में 25 साल पुराने बांध टूटने से किसान मंगल, रामफेर, रामनेवल, रामप्रकाश, बरसाती पाल, रामसेवक गौतम, संतराम गौतम, हनुमान गुप्ता समेत दर्जनों किसानों के खेतों में लगी धान, मक्का आदि की फसल जलमग्न हो गई। मंगल ने बताया कि बड़ी मुश्किल से अबकी बार धान की रोपाई की थी।
विज्ञापन
फसल बर्बाद हो गई। पानी से खेत में पानी से गड्ढे हो गए हैं। रामफेर व मंगल के खेत में बालू की सिल्ट जमा हो गई है। बांध टूटने से इन गांवों के बीच का संपर्क टूट चुका है। वहीं, कछिया गांव के कोटेदार मनोज ने बताया कि कछिया, ओहरामऊ, सहजना, परौली व मंझौटी को जाने वाला एकमात्र पक्की सड़क बारिश में बह जाने से इन गांवों का संपर्क कट गया है।
लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। नेवरा गांव में पानी सड़क किनारे बनी दुकानों में घुस गया। रजनपुर गांव में पानी दाताराम के घर में घुस गया है। प्राथमिक विद्यालय रजनपुर की बाउंड्री वाल पर एक पेड़ गिर जाने से स्कूल की बाउंड्री टूट गई और हैंडपंप क्षतिग्रस्त हो गया। उधर, नेवरा के मुराइनपुरवा गांव में विधवा बुजुर्ग फूलमती (55) की झोपड़ी अचानक गिर जाने से वह नीचे दब गई।
हल्ला गुहार सुन ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाल नेवरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हल्का लेखपाल सौरभ सिंह ने बताया कि जांच कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है। वहीं थाना क्षेत्र हैदरगंज के पछियाना कालिका दुबे का पूरा में बृहस्पतिवार भोर में गांव निवासी विद्यावती के कच्चे मकान की दीवार देवी प्रसाद तिवारी के पशुशाला पर गिर गयी। जिसके नीचे बंधी एक गाय दबकर मर गई।
तेज बारिश से ब्लॉक के गांवों में 25 कच्चे मकान गिरे हैं। रतनपुर गांव में चार दिनों से हो रही मूसलधार बारिश के चलते दो विधवाओं का मकान ढह गए। स्व. राधेश्याम व स्व. जुग्गीलाल का मकान जमीदोंज होने घर में रखा सामान मलबे में दब गया। रजनपुर गांव में भी महेश कुमार, ललित कुमार व दाताराम का मकान गिरने की सूचना है। उमापुर गाँव के हरीशचंद्र यादव ने बताया कि राम कुमार, रामदयाल, गोली, ओमकार, सुंदर, श्रीनरायन, बृज नरायन, फूलचंद, सुरेश व हरीशचंद्र आदि के कच्चे मकान गिर गए है।
वहीं, ओहरामऊ सहजना गांव में गया दीन, देशराज, बेचन, सुमिरता, समोखन, खेलावन, हनुमान, सुनीला देवी समेत एक दर्जन लोगों के घर गिर गए। हल्का लेखपाल सौरभ सिंह ने इसकी पुष्टि की है। एसडीएम टीपी वर्मा ने बताया की सूचना पर कानूनगो व लेखपाल को भेजा गया है। बारिश से जिनका नुकसान हुआ है, उनको शासन से सहायता दी जाऐगी। रौनाही थाना क्षेत्र के करेरु निवासी मो. अकलीम के घर की कच्ची दीवार गिर गयी। परिवार घर के बाहर सोया था। इसलिये बाल-बाल बच गया।
गुरुवार दोपहर लखौरी निवासी राज कुमार सिंह की कच्ची दीवार मकान सहित भरभरा कर पड़ोसी रजनीश के पक्के मकान पर जा गिरी। इसकी चपेट में रजनीश, उनका पुत्र नैतिक (7) व पुत्री सृष्टि (13) घायल हो गए। नायब तहसीलदार पैगाम हैदर ने बताया कोई जनहानि नही हुई क्षति का आंकलन कराया जा रहा है। राजस्व कर्मी मौके पर भेजे गए है।