फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   नेताजी की जयंती पर निकाला नेताजी सम्मान मार्च

नेताजी की जयंती पर निकाला नेताजी सम्मान मार्च

Tue, 23 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
नेताजी की जयंती पर निकाला नेताजी सम्मान मार्च
नेताजी सम्मान मार्च निकाला, प्रतिमा पर चढ़ाए पुष्प
विज्ञापन

फैजाबाद। स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी पंक्ति के शीर्ष पुरुष रहे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय विचार केंद्र के तत्वावधान में नगर के संभ्रांत लोगों ने चौक घंटाघर के शहीद स्मृतिका से नगर निगम परिसर तक नेताजी सम्मान मार्च निकाला तथा नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
मंगलवार सुबह 10:30 बजे चौक घंटाघर स्थित शहीद स्मृतिका पर अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के पश्चात श्रीरामवल्लभा कुंज के अधिकारी महंत राजकुमार दास एवं सांसद लल्लू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर मार्च को रवाना किया। मार्च का नेतृत्व राष्ट्रीय विचार केंद्र के अध्यक्ष शक्ति सिंह ने किया। मार्च में नेताजी के चित्र लगे रथ के आगे-आगे गुरु नानक स्कूल के छात्र-छात्राएं देशभक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। उनके पीछे अवध इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के बच्चे हाथों में तिरंगा लहराते हुए तथा जयहिंद की पट्टिकाएं लेकर चल रहे थे। नगर निगम परिसर में मार्च के पहुंचने पर नगर निगम कर्मियों तथा उपस्थित पार्षदों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया, तत्पश्चात नेताजी की प्रतिमा पर मार्च में शामिल लोगों द्वारा माल्यार्पण किया गया। शहीद स्मारक समिति के दौलत राम यादव ने बिगुल बजाकर नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक रामचंद्र यादव, अतुल सिंह, मनोज जायसवाल, शैलेंद्र विक्रम सिंह, डॉ. एचबी सिंह, डॉ. अजय प्रताप सिंह, सेनानी परिषद के मनोज मेहरोत्रा, राजेंद्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने किए श्रद्धासुमन अर्पित
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 121वीं जयंती पर कांग्रेस पार्टी के कार्यालय कमला नेहरू भवन में शहर अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य कांग्रेसजनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया। इसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा व संचालन शहर उपाध्यक्ष मोहम्मद शरीफ ने किया। प्रदेश सचिव सुनील पाठक, पीसीसी सदस्य नाजिम हुसैन, नागा रामलखन दास, उग्रसेन मिश्रा, शीतला पाठक आदि ने विचार व्यक्त किए। अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्यकांत पांडेय के नेतृत्व नगर पालिका परिसर स्थित नेताजी की प्रतिमा के समक्ष एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें उन्होंने कहा कि नेताजी स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के वीर बलिदानी थे, उनकी लड़ाई समाजवादी व्यवस्था कायम रखने के लिए थी। गोष्ठी की अध्यक्षता सलाम जाफरी व संचालन राजेंद्र यादव ने किया। इस दौरान जमशेद अहमद, अब्दुल रहमान, विकास सोनकर, आशीष जायसवाल, हमीदा अजीज आदि मौजूद रहे। अयोध्या के परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम एवं द्वितीय इकाई द्वारा नेताजी की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्वयं सेवकों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार तिवारी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचार युवाओं को आज भी प्रेरणा प्रदान कर रहे है, वे राष्ट्र निर्माण को सर्वोपरि मान कर अपने कर्तव्य के मार्ग पर अग्रसर हो। इस अवसर पर डॉ. अमरजीत पांडेय, डॉ. सुधांशु त्रिपाठी, श्रीमन्ननारायन दूबे, रोहित श्रीवास्तव, जिलाजीत दूबे समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed