फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया हाइवे जाम

आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया हाइवे जाम

Fri, 27 Oct 2017 11:02 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया हाइवे जाम
आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया हाईवे जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। आंगबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। मवई ब्लॉक की कार्यकर्ताओं ने लखनऊ-फैजाबाद हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। हाईवे जाम को लेकर पुलिस से झड़प भी हुई। बाद में रास्ता खुल पाया। रुदौली में भी कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम की। जिले के अन्य क्षेत्रों में हड़ताल जारी रही।
मवई प्रतिनिध के मुताबिक कार्यकर्ताओं ने रानीमऊ स्थित कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी की। ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रा देवी ने कहा कि हमारी मांगे जब तक पूरी नहीं होती, कलम बंद हड़ताल रहेगी। इसके बाद नारेबाजी करते हुए महिलाएं हाईवे पर आ गई। यहां जाम को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस से झड़प भी हुई। समझाने-बुझाने के बाद रास्ता खुला। प्रदर्शन में बसंती देवी, वंदना श्रीवास्तव, सतरूपा देवी, सरोज कुमारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थीं।
विज्ञापन

रुदौली प्रतिनिधि के मुताबिक आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बाल विकास परियोजना कार्यालय पर धरना दिया। धरना देने के बाद महिलाएं नारे लगाती हुई सड़क पर आ गई और लगभग दो घंटे जाम रखा। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मानमनौवल की लेकिन वह नहीं मानी बाद में तहसीलदार के हस्तक्षेप पर ज्ञापन सौंपा और जाम खोला । धरना-प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष शशि किरण श्रीवास्तव, पूनम मिश्रा, पूर्णिमा श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्ता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के परियोजना कार्यालय पर भी कार्यकर्ताओं की धरना-प्रदर्शन और आंदोलन जारी रहा। नेताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की किरकिरी की। धरने में संरक्षक रणवीर सिंह गुड्डू, जिलाध्यक्ष सरोज सिंह, सोनिका मिश्रा सहित दर्जनों कार्यकर्ता और सहायिकाएं मौजूद थी। हैरिंग्टनगंज पेरतिनिधि के मुताबिक कार्यकर्ताओं ने बालविकास परियोजना अधिकारी कार्यालय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष अनीता यादव, गायत्री देवी, निरोज यादव सहित अन्य कार्यकर्ता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed