{"_id":"59d3d8014f1c1bc9538b58ac","slug":"121507055617-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राममंदिर निर्माण के लिए सिख पंथ भी आगे आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममंदिर निर्माण के लिए सिख पंथ भी आगे आया
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। राममंदिर निर्माण की मुहिम में लोग जुड़ते जा रहे हैं। हिन्दु, मुस्लिम के साथ अब सिख पंथ ने भी अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए हुंकार भरी है।
गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड में रविवार को विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों का समागम हुआ तो राममंदिर निर्माण की मुहिम को बल मिलता नजर आया।
रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के सानिध्य एवं लखनऊ के समाजसेवी जोगेंदर सिंह खालसा के संयोजन में गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड में शब्द कीर्तन, अरदास व शस्त्र पूजन कर अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा कि सभी धर्मों के लोग अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए आगे आ रहे हैं। यह सांझी सांस्कृतिक विरासत की एक मिसाल है। कहा कि मोदी काल में ही राममंदिर बन जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम के संयोजक जोगेंदर सिंह ने कहा कि अयोध्या संतों की भूमि है। भगवान राम हम सभी के पूर्वज हैं। राममंदिर निर्माण के बिना राष्ट्र निर्माण संभव नहीं हो सकता।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सहसंयोजक महिरजध्वज उर्फ मुरारी दास ने कहा कि सिक्ख पंथ भी इक्ष्वाकुवंशीय परंपरा के हैं। कई सिख गुरु राम की वंश परंपरा के रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड के मुख्यग्रंथी ज्ञानी गुरुजीत सिंह ने कहा कि लोग गुमराह कर रहे थे, लेकिन आज सच्चाई सबके सामने हैं।
गुरु गोविंद सिंह का भी राममंदिर के लिए आदेश हो गया है, अब राममंदिर निर्माण का मार्ग शीघ्र प्रशस्त होगा। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय सिख वेलफेयर आर्गनाइजेशन के जनरल सेकेट्री जसवीर सिंह, सरदार चरनजीत सिंह, महंत राजूदास, डॉ. अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।