{"_id":"59860fbb4f1c1b5d418b4805","slug":"121501958075-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से तंग युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से तंग युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पलिया रिसाली गांव का मामला
मसौधा। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पलिया रिसाली गांव में आर्थिक तंगी व बीमारी से तंग आकर एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवारीजनों को सौंपा है।
पलिया रिसाली गांव निवासी शेषराम पांडेय का पुत्र उदय नारायण पांडेय उर्फ पिंटू (28) शनिवार सुबह शौच के लिए धान के खेत की ओर गया था। करीब दो घंटे तक पिंटू घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की। इस पर वह खेत में अचेत पड़ा मिला।
आननफानन में पिंटू को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि पिंटू पीलिया से पीड़ित था और आर्थिक तंगी के चलते इलाज कराने को लेकर परेशान था। मामले में थानाध्यक्ष पूराकलंदर जगदीश उपाध्याय का कहना है कि, अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिवारीजनों को सौंपा गया है।