{"_id":"594c0dcb4f1c1b63028b475c","slug":"121498156491-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय के दूध की सेवईं से किया रोजा इफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय के दूध की सेवईं से किया रोजा इफ्तार
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाय के दूध की सेवईं से किया रोजा इफ्तार
अयोध्या। ज्योतिष गुरु स्वामी हरिदयाल मिश्र के संयोजन में गुरुवार शनिधाम नजरबाग में आयोजित रोजा इफ्तार में साधु-संतों के साथ मुस्लिम समुदाय के लोग काफी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान गाय के दूध से बनी सेवईं, खजूर व फल आदि के साथ रोजा इफ्तार कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक स्वामी हरिदयाल ने कहा कि राममंदिर निर्माण की मुहिम चला रहे बब्लू खान का कदम साहसिक है, वे इंसान व कुरान दोनों को साथ लेकर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगले विक्रम संवत तक राममंदिर मामले का समाधान अवश्य हो जाएगा। इस दौरान मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के बबलू खान ने कहा कि हम सब एक हैं, राष्ट्र निर्माण के लिए एक होकर भेदभाव खत्म करना होगा। हमें आश्वासन मिला है कि राममंदिर बनने के बाद कहीं न कहीं मस्जिद भी बनाई जाएगी। इस अवसर पर बबलू खान ने रामजन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास व स्वामी हरिदयाल मिश्र को रामनामा पहनाकर उनका स्वागत सम्मान किया।