{"_id":"63f0ce0997ab1566ef03061b","slug":"118-couples-married-after-seven-rounds-faizabad-news-c-13-1-91944-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: सात फेरे लेकर एक-दूजे के हुए 118 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: सात फेरे लेकर एक-दूजे के हुए 118 जोड़े
Sat, 18 Feb 2023 06:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:39 PM IST
विज्ञापन
बीकापुर (अयोध्या)। विकासखंड परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन हुआ। इसमें 120 जोड़ों नने रीति-रिवाजों के तहत एक-दूजे का हाथ थामा। इसमें दो मुस्लिम जोड़े भी शामिल रहे।
समारोह में संगीत और नाच-गाने के बीच पुष्प वर्षा के दौरान अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया और प्रमाण-पत्र के साथ मिठाई व उपहार बांटे।
विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा, बीडीओ सीपी उपाध्याय, एडीओ समाज कल्याण आदि इस आयोजन के गवाह बने। विधायक डॉ. अमित ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का सभी वर्ग के जरूरतमंदों को बिना भेदभाव के लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन पूरे प्रदेश में कराया जा रहा है। नवविवाहित जोड़ों को मिठाई, ट्रॉली बैग, कपड़ा, जेवर आदि उपहार प्रदान किया गया।
आयोजक सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण उषा शर्मा और एडीओ आईएसबी बद्रीनाथ पांडेय ने बताया कि 125 जोड़ों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 120 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। आयोजन में 118 जोड़ों की शादी और दो जोड़ों का निकाह हुआ।
सभी के बैंक खाते में 35-35 हजार रुपये भेजे जाएंगे। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश पांडेय राना, जिला पंचायत सदस्य हरीश चंद्र निषाद, अतुल यादव, मोहम्मद मुस्लिम शेख आदि मौजूद रहे।