फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अयोध्या की 6 महिला क्रिकेटरों का अंडर-19 टीम में चयन

अयोध्या की 6 महिला क्रिकेटरों का अंडर-19 टीम में चयन

Sat, 05 Jan 2019 01:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या की 6 महिला क्रिकेटरों का अंडर-19 टीम में चयन
अयोध्या की 6 महिला क्रिकेटरों का अंडर-19 टीम में चयन
विज्ञापन

अयोध्या। अयोध्या की 6 महिला क्रिकेटरों ने उत्तर प्रदेश की अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयनित होकर जिले सहित उत्तर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। चयनित खिलाड़ी आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में 12 से 16 जनवरी तक आयोजित होने वाली 64वीं राष्ट्रीय विद्यालयी अंडर-19 वर्ग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।

अयोध्या जिले में 13 से 17 नवंबर 2018 तक आयोजित हुई 64वीं राज्य अंडर 19 बालिका वर्ग प्रतियोगिता में अयोध्या जिले की बालिका टीम ने विजेता होने का गौरव प्राप्त किया था। इसमें बेहतरीन खेल के प्रदर्शन के आधार पर अयोध्या की 6 खिलाड़ियों में मुस्कान जायसवाल, रिसिका तिवारी, नीलम निषाद, अदबीया बानों, नेहा वर्मा व रुद्राणी जायसवाल ने प्रदेश की टीम में चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन


डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान के अभिमन्यु सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक आरबी सिंह, जिला विद्यालयी क्रीड़ा समिति सचिव धर्मेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह, दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव, शैव्या श्रीवास्तव, जयेंद्र पाठक, चंद्र प्रकाश सिंह सहित अन्य ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed